script

नकली पुलिस फिर सक्रिय, रेती मंडी में वृद्ध को ठगा

locationइंदौरPublished: Jul 20, 2019 05:39:38 pm

वारदात का डर बताकर उतरवा ली चेन और अंगूठी

indore

नकली पुलिस फिर सक्रिय, रेती मंडी में वृद्ध को ठगा

इंदौर. नकली पुलिस एक बार फिर से सक्रिय हो गई। बदमाशों ने इस बार एक वृद्ध को निशाना बनाया। बदमाशों ने वारदात का डर बताकर उन्हें रोका और फिर अंगूठी और चेन एक रुमाल में बांधने का नाटक कर कर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार चंद्रकांत जोशी (65) निवासी सूर्य देव नगर की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। वह कृषि विभाग से सेवानिर्वित हैं।

must read : हर कार्यकर्ता के मन में हो गौरव का भाव

उन्होंने पुलिस को बताया कि वह घूमने के लिए निकले थे। रेती मंडी के पास से घर जा रहे, रेती मंडी के पास उसे दो बदमाश मिल गए। अपने आप को पुलिसकर्मी बताया। बदमाशों ने बोला का कि यहां पर वारदात हो गई। हाल ही में पांच लाख रुपए की लूट हुई है जिसे तो पकड़ लिया गया, लेकिन अब वारदात न हो इसके लिए हमें लगाया गया। उन्होंने चेन, अंगूठी पहनकर इस रास्ते पर घूमने से मना किया। जोखिम भरा हुआ सामान पहनकर न निकलें।

must read : बीएड की खाली सीटों पर मिल सकता है एडमिशन

बदमाशों ने उनसे ही चेन और अंगूठी उतराई और एक रूमाल में बांधने का नाटक किया। इसके बाद वह रूमाल उन्हें दिया और वहां से चले गए। उनके जाने से जाने के बाद जब रूमाल खोलकर देखा तो उसमें सामान नहीं था। इस पर आसपास तलाशा, लेकिन बदमाश नहीं मिले। इस पर पुलिस को शिकायत की। अब पुलिस हुलिए के आधार पर बदमाशों को खोज रही है।

must read : मैडम को अंतिम विदाई देते ही फूट-फूटकर रोने लगे स्टूडेंट्स, पांच साल की बेटी ढूंढती रही मां

फर्जी कार्ड भी बना रखा

बदमाशों ने वृद्ध को रोका तो उन्हें शक हो गया। इस पर जब बदमाशों से ही पूछताछ की तो सिविल ड्रेस में तैनात होने की बात कही। जब उन्हें लगा तो कि वृद्ध झांसे में नहीं आ रहे तो कार्ड भी दिखाया, लेकिन कार्ड ठीक से देखने नहीं दिया। ताकि वह फर्जी कार्ड को पहचान न सके। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया और वहां से भाग गए। गौरतलब है कि इससे पहले भी नकली पुलिस कई वारदातें कर चुकी हैं। हाल ही में पुलिस ने एक गिरोह को पकड़ा। इसके बाद कुछ कमी आई, लेकिन एक बार फिर से बदमाश सक्रिय हो गए हैं। यह अक्सर वृद्धों की ही निशाना बनाते।

ट्रेंडिंग वीडियो