script

‘भाजपा के गुंडों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बहुत जुल्म किए हैं, इनकी लिस्ट बनाओ, अब हमारी सरकार है…’

locationइंदौरPublished: Jul 21, 2019 12:14:24 pm

धरने के बाद कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सामने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला जला दिया।

indore

‘भाजपा के गुंडों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बहुत जुल्म किए हैं, इनकी लिस्ट बनाओ, अब हमारी सरकार है…’

इंदौर. केंद्र सरकार के बजट में मध्यप्रदेश को दी जाने वाली राशि में कटौती और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को सोनभद्र हत्याकांड के पीडि़तों से मिलने से रोके जाने के खिलाफ शनिवार सुबह शहर व जिला कांग्रेस ने कलेक्टोरेट के सामने धरना दिया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस महासचिव अश्विन जोशी ने कार्यकर्ताओं को कहा, भाजपा के गुंडों की लिस्ट बनाओ, क्योंकि उन्होंने अपनी सरकार रहते कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर काफी जुल्म किए। अब कांग्रेस की सरकार है तो सब अपनी नेतागीरी करो, लेकिन इन पर भी नजर रखो, कार्रवाई करो।
must read : स्कूल फ्रेंड से प्रेम विवाह कर परिवार से रह रहा था अलग, चाकू से गोद कर दी हत्या

indore
इंदौर से तीन मंत्री हैं, जो विधानसभा सत्र के चलते शामिल नहीं हुए। पंकज संघवी, प्रदेश महासचिव अर्चना जायसवाल, अनिल यादव, प्रदेश सचिव राजेश चौकसे, गिरधर नागर, रघु परमार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मोतीसिंह पटेल, कार्यवाहक शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, अंतरसिंह दरबार, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष अमन बजाज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
must read : मेडम को अंतिम विदाई देते ही फूट-फूटकर रोने लगे स्टूडेंट्स, पांच साल की बेटी ढूंढती रही मां

धरने के बाद कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सामने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला जला दिया। पार्षद भूपेंद्र चौहान, अनवर दस्तक, कांग्रेस नेता विशाल चतुर्वेदी सहित अन्य पुतला लेकर पहुंचे तो पुलिस जवानों ने रोकने का प्रयास किया, पुतला छीनने की कोशिश भी की।
indore
एसडीएम से भिड़े कांग्रेसी

कांग्रेसियों द्वारा दिए गए समय से लगभग आधे घंटे बाद भी एसडीएम शाश्वत शर्मा नहीं पहुंचे। नेता पहले मंच से ही प्रशासन से ज्ञापन लेने के लिए कहते रहे। उसके बाद भी अफसरों के नहीं आने पर जिलाध्यक्ष यादव ने उन्हें फोन लगाया और खरी-खोटी सुना दी। उसके बाद अमन बजाज के नेतृत्व में युवक कांग्रेस नेता कार्यालय की ओर बढ़े तो शर्मा भी दौड़ते-भागते पहुंचे। गेट पर ही ज्ञापन लिया और गाड़ी पंक्चर होने के कारण देरी से आने पर यादव और बाकलीवाल से माफी मांगने लगे। यादव ने कहा,इस तरह से काम करोगे तो इंदौर में टिक नहीं पाओगे।

ट्रेंडिंग वीडियो