scriptपेट्रोल मूल्यवृद्धि के विरोध में भाजयुमो ने निकाली साइकिल यात्रा | BJYM Took out a Cycle Tour to Protest Petrol Hike | Patrika News

पेट्रोल मूल्यवृद्धि के विरोध में भाजयुमो ने निकाली साइकिल यात्रा

locationइंदौरPublished: Sep 28, 2019 11:08:22 am

Submitted by:

Mohit Panchal

शहीदेआजम भगतसिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

पेट्रोल मूल्यवृद्धि के विरोध में भाजयुमो ने निकाली साइकिल यात्रा

पेट्रोल मूल्यवृद्धि के विरोध में भाजयुमो ने निकाली साइकिल यात्रा

इंदौर। देश में सबसे ज्यादा पेट्रोल और डीजल की कीमत मध्यप्रदेश में हैं। इसके खिलाफ भाजयुमो ने आज प्रदेश की कांगे्रस सरकार के खिलाफ साइकिल रैली निकाली। विरोध प्रदर्शन के पहले मोर्चा नेताओं ने राजमोहल्ला स्थित शहीदेआजम भगतसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
आज सुबह ८.३० बजे राजमोहल्ला चौराहा स्थित शहीद भगतसिंह की प्रतिमा पर भाजयुमो के कार्यकर्ता इक_ा हुआ। पहुंचने वालों में प्रमुख नगर अध्यक्ष मनस्वी पाटीदार, रोहित चौधरी, धीरज ठाकुर, सन्नी टुटेजा, वीर सिंह चौहान और संदीप विजय मूलचंदानी थे।
इंकलाब जिंदाबाद के नारों के साथ माल्यार्पण किया गया और बाद में साइकिल रैली की शुरुआत की गई, जिसमें मोर्चा नेताओं ने नारेबाजी की। राजबाड़ा पर मां अहिल्या प्रतिमा पर पहुंचने के बाद में रघुपति राघव राजा राम… कमलनाथ सरकार को सद्बुद्धि दे भगवान… कार्यकर्ताओं ने भजन गए। इधर, कुछ कार्यकर्ताओं के पास में सायकल नहीं थी तो किराए की सायकल लेकर पहुंचे। कई कार्यकर्ता भगतसिंह प्रतिमा पर माल्यार्पण करके गायब हो गए। ऐसे कलाकार पदाधिकारियों की जवाबदार अब संगठन से शिकायत भी करने जा रहे है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो