पुलिस विभाग में छुट्टी पर अघोषित प्रतिबंध रहता है। घर में बेटी—बेटे की शादी जैसे अवसरों पर ही बमुश्किल छुट्टी मिल पाती है। ट्रैफिक पुलिस में तो और ज्यादा दिक्कत है। यातायात पुलिस कर्मियों के ये हाल हैं कि वे अवकाश के बारे में सोचते तक नहीं हैं।
यह भी पढ़ें— Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहनों के लिए आई अच्छी खबर, सीएम मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान ऐसे ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों के लिए अब अच्छी खबर आई है। ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों को अब उनके बर्थडे पर छुट्टी Birthday leave for Indore traffic police employees मिलेगी। इंदौर में यातायात डीसीपी ने शनिवार को घोषणा की कि ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी Indore Traffic Police अपना जन्मदिन खुलकर मना सकते हैं। इसके लिए उन्हें बाकायदा अवकाश दिया जाएगा।
इंदौर में ट्रैफिक पुलिस Indore Traffic Police को जन्मदिन की छुट्टी Birthday leave की शुुरुआत भी हो गई है। रविवार को ट्रैफिक पुलिस की एक महिला आरक्षक प्रवेश यादव और एएसआइ अशोक बुंदेला का जन्मदिन था जिसके लिए उन्हें विभागीय तौर पर छुट्टी दी गई है। डीसीपी ने खुद उन्हें मोबाइल पर काल करके जन्मदिन की बधाई दी और आज की छुट्टी की जानकारी दी।
डीसीपी के अनुसार इंदौर में यातायात पुलिसकर्मियों को उनके जन्मदिन पर एक दिन का अवकाश मिलेगा। रविवार को पहले दिन यातायात विभाग के दो पुलिसकर्मियों के जन्मदिन थे। महिला आरक्षक प्रवेश यादव और एएसआइ अशोक बुंदेला को जन्मदिन की छुट्टी दी गई है।