scriptबड़ी खबर : विधानसभा चुनाव में हुई थी गड़बड़ी, ऐसे सामने आई हेराफेरी | Big news: the assembly elections were due to disturbances | Patrika News

बड़ी खबर : विधानसभा चुनाव में हुई थी गड़बड़ी, ऐसे सामने आई हेराफेरी

locationइंदौरPublished: Jan 07, 2019 10:23:19 am

ऐसे सामने आई हेराफेरी

mp election

बड़ी खबर : विधानसभा चुनाव में हुई थी गड़बड़ी, ऐसे सामने आई हेराफेरी

इंदौर. प्रदेश में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में मतदान के दिन बड़ी संख्या में मतदाताओं को मतदाता सूची में अपने नाम नहीं मिले। सूची की गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस ने चुनाव से पूर्व चुनाव आयोग को मय प्रमाण शिकायतें दर्ज कराई थीं। इसके बाद भी बड़ी संख्या में गड़बडि़यां रहीं। इंदौर जिले में ही बड़ी संख्या में मुस्लिम मतदाताओं के नाम काटे गए। इन्होंने निगम चुनाव में मतदान किया था। चुनाव के बाद कांग्रेस नेताओं द्वारा अपने क्षेत्र में जुटाई गई जानकारी में यह बात सामने आई।
जिले की विधानसभा तीन में 5 हजार से अधिक मुस्लिम मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। वार्ड 58 से ही तीन हजार नाम काट दिए गए। पार्षद जुलेखा अनवर कादरी को वार्ड में सूची की पड़ताल में यह जानकारी मिली। वे इनके नाम सूची में दर्ज कराने की तैयारी में हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायत
पार्षद जुलेखा कादरी ने जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायत कर कहा, बीएलओ द्वारा वार्ड से बिना जांच के लगभग तीन हजार मतदाताओं के नाम काट दिए गए, जबकि ये वार्ड में ही निवासरत हैं। उन्होंने इनको सूची में शामिल करने की मांग की है। शिकायत में मतदाताओं की जानकारी भी है।
विधानसभा तीन में बड़ी संख्या में मुस्लिम मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। वार्ड 58 से ही तीन हजार नाम गायब हैं। बड़ी संख्या में ऐसे भी हैं, जो अन्य स्थानों पर चले गए हैं, मगर उनके नाम सूची में हैं। इससे चुनाव प्रभावित होता है। जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायत दर्ज कराई है।
जुलेखा कादरी, पार्षद
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो