script

राशिफल : इस राशि वालों का बनेगा अपना घर, इन्हें पंचमुखी हनुमान देंगे चमत्कारिक लाभ

locationइंदौरPublished: Feb 23, 2019 10:12:03 am

राशिफल : इस राशि वालों का बनेगा अपना घर, इन्हें पंचमुखी हनुमान देंगे चमत्कारिक लाभ

rashifal

राशिफल : इस राशि वालों का बनेगा अपना घर, इन्हें पंचमुखी हनुमान देंगे चमत्कारिक लाभ

इंदौर. आज वृषभ राशि वाले जातकों के लिए नए अपने भवन में जाने के योग हैं। वृश्चिक राशि वाले फैक्ट्री में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाएं, चमत्कारिक लाभ होगा। ज्योतिषी पं. श्यामनारायण व्यास के मुताबिक धनु राशि वाले व्यस्तता के चलते सेहत को न भूलें।
मेष : जो लोग दूसरे के लिए मांगते हैं, उन्हें कभी अपने लिए नहीं मांगना पड़ता। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। किसी के बहकाने से अपने संबंध तोडऩे से बचे। पैर में चोट लग सकती है। समाज में नाम होगा।
वृषभ : जिन लोगों का सहयोग आपने किया था, आज वे ही आप से मुंह फेर रहे हैं। बीमारी में दवाई असर नहीं करेगी। बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदले या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें। नए भवन में जाने के योग है।
मिथुन : अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करना पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन ना खुश होंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा।
कर्क : किसी के बहकावे में आप बहुत जल्द आ जाते हैं। समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दे। पिता के व्यवहार से मन मुटाव होगा। जीवनशैली में परिवर्तन के योग हैं। पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद संभव है।
सिंह : सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक् चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। प्रेम-प्रसंग के चलते मन उदास होगा।
कन्या : आपकी कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। जीवनशैली में आय परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी।

तुला : अपने हिसाब से जिंदगी जीना पसंद करेंगे। जो लोग आपके कार्यों की सराहना करते थे वे आप का विरोध करेंगे। भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रुचि कम रहेगी।
वृश्चिक : समय रहते अपने कार्य पूर्ण करें। पारिवारिक लोगों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तो पारिवारिक तनाव खत्म होगा। फैक्ट्री में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाए, चमत्कारिक लाभ होगा।
धनु : व्यस्तता के कारण सेहत को न भूले। अपने जीवनसाथी से नम्रता से बात करें और आपकी दोनों की वार्तालाब में स्नेह झलके न की बनावटी बातें करें। वाणी में मधुर रहे। यात्रा के योग है।
मकर : सेहत को नजरअंदाज न करें। अनावश्यक किसी को परेशान करना अच्छी बात नहीं है। मेहमानों की खातिरदारी करना पड़ेगी। अपने संपर्कों से रुके कार्य पूरे होंगे। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी।
कुम्भ : जल्दबाजी में किए कार्यों से भारी नुकसान हो सकता है। परिवार में आपकी बातों को सुना जाएगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ में सुधार होगा।

मीन : समय से पहले और भाग्य से ज्यादा कुछ नहीं मिलता। अपनी बारी का इंजतार करें। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो