script12वीं का पर्चा लीक | 12th paper leak | Patrika News
इंदौर

12वीं का पर्चा लीक

मप्र बोर्ड : तिमाही परीक्षा के पहले ही सोशल मीडिया पर आया प्रश्नपत्र

इंदौरOct 15, 2022 / 10:59 am

नितेश पाल

लीक हुआ अंग्रेजी का पेपर

लीक हुआ अंग्रेजी का पेपर

इंदौर। बोर्ड परीक्षाओं के पेपर लीक होने का मामला सामने आया है। कक्षा 12वीं की तिमाही के पेपर सोशल मीडिया पर उपलब्ध हैं। सोशल मीडिया के कई ग्रुप में न सिर्फ प्रश्न पत्र बल्कि, उत्तर भी शेयर किए जा रहे हैं।
लोक शिक्षण संचालनालय मप्र ने आदेश जारी किया था, जिसमें सितंबर तक हुई पढ़ाई के आधार पर नौवीं से 12वीं परीक्षा लेनी थी। इसमें 9 वीं और 11 वीं के लिए अलग समय सारणी थी, 10वीं और 12वीं के लिए अलग। इनके प्रश्न पत्र मप्र राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा तैयार किए गए थे। वहीं इन प्रश्नपत्रों को जिला शिक्षा अधिकारी के जरिए स्कूलों को भेजा जा रहा है। इस बार पेपर लीक से बचने के लिए बोर्ड ने प्रश्नपत्रों के अलग-अलग सेट बनाए थे, जिन्हें ए, बी, सी, डी आदि ग्रुपों में बांटा गया था और उन्हें अलग-अलग जिलों में भेजा था लेकिन बोर्ड की ये रणनीति भी प्रश्नपत्र लीक को रोकने में सअसफल रही। पूरे के पूरे पेपर अभी से सोशल मीडिया पर उपलब्ध हैं। कक्षा 12वीं का अंग्रेजी का ओरिजनल प्रश्न पत्र देर रात को ही सभी दूर जारी हो गया था। 8 पन्नों के प्रश्नपत्र की पूरी कॉपी जिनमें 15 सवाल ङ्क्षप्रटेड तरीके से उपलब्ध थे सोशल मीडिया के ग्रुपों पर आसानी से मिल रहे थे। कई टेलीग्राम ग्रुपों पर तो सवेरे तक उनके उत्तर भी उपलब्ध करा दिए गए थे।
आप ही जांच करके बताएं
मामले में जब जिला शिक्षा अधिकारी मंगलेश व्यास से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि पेपर बोर्ड द्वारा उपलब्ध कराने से किसी प्राचार्य ने लीक किया होगा। इसकी जांच आप ही करके बताएं।
हिंदी का पेपर भी हुआ था जारी
अकेले अंगे्रजी का पेपर ही लीक नहीं हुआ। उसके पहले शुक्रवार को होने वाला ङ्क्षहदी का पेपर भी लीक हो गया था। ये पेपर भी एक दिन पहले ही सोशल मीडिया पर उपलब्ध था और जो पेपर सोशल मीडिया पर आए थे वो पेपर वैसे के वैसे ही आ गए थे। उसके पहले जीव विज्ञान, राजनीति शास्त्र, रसायन शास्त्र, भूगोल जैसे विषयों के पेपर भी ग्रुपों पर डाल दिए गए थे।
…तो बिल्डिंग से कूद दे देंगे जान
जो पेपर लीक हो रहे हैं, वो केवल ग्रुपों पर ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर भी उपलब्ध हैं। वहीं इनको लेकर दावे किए जा रहे हैं कि यदि ये पेपर परीक्षा में नहीं आए तो जारी करने वाले ऊंची बिल्डिंगों से कूदकर आत्महत्या कर लेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो