scriptजन एजेंडा 2018-23 : महिलाओं ने बिजली, स्वास्थ्य व शिक्षा को मुद्दे में किया शामिल, इस समस्याओं पर दिया जोर | Emphasis on electricity, health and education | Patrika News
कोरबा

जन एजेंडा 2018-23 : महिलाओं ने बिजली, स्वास्थ्य व शिक्षा को मुद्दे में किया शामिल, इस समस्याओं पर दिया जोर

– महिलाओं ने बताया कि ऊर्जाधानी शहर में बिजली की आंख-मिचौली से जनता परेशान है

कोरबाSep 28, 2018 / 09:17 pm

Shiv Singh

जन एजेंडा 2018-23 : महिलाओं ने बिजली, स्वास्थ्य व शिक्षा को मुद्दे में किया शामिल, इस समस्याओं पर दिया जोर

जन एजेंडा 2018-23 : महिलाओं ने बिजली, स्वास्थ्य व शिक्षा को मुद्दे में किया शामिल, इस समस्याओं पर दिया जोर

कोरबा. पत्रिका चेंजमेेंकर अभियान अंतर्गत जन एजेंडा 2018-23 में महिलाओं की बैठक की गई। बैठक रवि शंकर नगर, कपिलेश्वर मंदिर में कपिलेश्वर महिला मंडल की महिलाएं शामिल हुई। चर्चा के दौरान महिलाओं ने बिजली, महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा से जुड़ी मूलभूत आवश्यकताएं एवं समस्याएं को एजेंडा में शामिल किया।
चर्चा के दौरान महिलाओं ने बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा उनकी सबसे प्रमुख मुद्दा रही। महिलाओं ने बताया कि ऊर्जाधानी शहर में बिजली की आंख-मिचौली से जनता परेशान है। विद्युत वितरण में प्रदेश व देश में झंडा गाड़ रही है, लेकिन शहर की बिजली व्यवस्था ठप हो गई है। हल्की हवा या बारिश की फुहार से ही बिजली गुल हो जाती है। हवा और पानी थमने के बाद भी घंटो बिजली गुल रहती है। शिकायत पर समस्या का निराकरण नहीं होता है।
यह भी पढ़ें
Photo Gallery : इंटरनेट फार्मेसी को मान्यता देने वाले कानून का विरोध दवाई दुकान के संचालकों ने दुकान बंद कर जताया, कुछ ऐसा रहा असर…

इसके बाद जन एजेंडा चर्चा में स्वास्थ्य, सुरक्षा और शिक्षा पर अपनी बाते रखीं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केन्द्रों में कर्मचारी या डॉक्टर नहीं रहते हैं। खासकर रात्रि के समय सुविधाएं नहीं मिलती है। इस पर सरकार को ध्यान देने की आवश्यकता है। महिलाओं की सुरक्षा पर जो अनेको कदम उठाए हैं, जैसे बालिकाओं को सुरक्षा को लेकर प्रशिक्षण देना, कानून बनाए गए। इस पर महिलाएं कुछ सुरक्षित महससू कर रही हंै। वहीं सरकार की सफल योजनाओं को भी सराहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो