विवाद को बढ़ता देखकर कर्मचारी नेवई थाने पहुंचे, तो जोन कमिश्नर रणदीवे ने पकड़े गए सुअरों को छोडऩे के लिए कहा दिया। वहीं स्वच्छता निरीक्षक रवि कुशवाहा ने सुअरों को खुला छोडऩे पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। अज्ञात के नाम पर थाने में शिकायत भी की है।
निगम प्रशासन शुकर पकडऩे अभियान चला रही है। अब तक केम्प, खुर्सीपार, छावनी, शारदापारा, सुपेला, संजय नगर क्षेत्र से 170 से अधिक शुकर पकड़ चुकी है। शहर से दूर सरायपााली और नंदनी नगर माइंस एरिया में ले जाकर छोड़ देते हैं।
शुकर और कुत्तों ने अर्जुन नगर की रहवासी बुजुर्ग महिला को नोच-नोचकर जान ले ली थी। इसके बाद निगम प्रशासन ने सुअरों को पकडऩे और शहर से बाहर जंगल में ले जाकर छोडऩे की शर्त पर हैदराबाद की एजेंसी को ठेका में दिया है।