घटना से नाराज टीएसआरटीसी कर्मचारियों ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया। इधर वेंकटेश्वर चारी नामक एक अन्य कर्मचारी ने आत्महत्या का प्रयास किया। सहकर्मियों ने उसे बचा लिया।
बता दें कि टीएसआरटीसी के कर्मचारी 8 दिनों से हड़ताल पर बैठे है। अल्टीमेटम देने के बाद भी हड़ताल खत्म नहीं करने पर मुख्यमंत्री केसीआर ने घोषणा की थी कि 48,000 कर्मचारियों को बर्खास्त माना जाएगा। इसके बाद से ही कर्मचारियों की चिंता और बढ़ गई है। इस घटना के बाद से कर्मचारियों के बढ़ते गुस्से को देखते हुए खम्मम में सुरक्षा बढ़ दी गई है।
इधर मुख्यमंत्री केसीआर ने टीएसआरटीसी के कर्मचारियों की जगह पुलिस और सेना के सेवानिवृत ड्राइवरों को नियुक्त करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने फिर से साफ शब्दों में कह दिया है की वे किसी भी हाल में हड़ताल करने वाले सड़क परिवहन के कर्मचारियों को पुनः नियुक्त नहीं करेंगे।