scriptआंध्रप्रदेशः राज्य में बढ़ते राजनीतिक हमलों पर गृहमंत्री सख्त, दी गंभीर चेतावनी | Andhra Pradesh Home Minister gave warning to stop political attacks | Patrika News

आंध्रप्रदेशः राज्य में बढ़ते राजनीतिक हमलों पर गृहमंत्री सख्त, दी गंभीर चेतावनी

locationहैदराबादPublished: Jun 11, 2019 10:13:35 pm

Submitted by:

Prateek

मंत्री सुचरिता ने यह भी कहा कि विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद से ही राज्य में राजनीतिक हमले बढ़ रहे हैं…

attack

आंध्रप्रदेशः राज्य में बढ़ते राजनीतिक हमलों पर गृहमंत्री सख्त, दी गंभीर चेतावनी

(हैदराबाद): तेलुगु राज्य आंध्रप्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद जब से नई सरकार का गठन हुआ है और जगनमोहन रेड्डी की सरकार अस्तित्व में आई है, तब से राज्य भर में कई जगहों से राजनीतिक हमलों की सूचनाएं आ रही हैं। अब राज्य की गृहमंत्री ने भी इन घटनाओं का कड़ा संज्ञान लिया है। इस तेलुगु राज्य की गृहमंत्री मेकथोटी सुचरिता ने राजनीतिक हमलों पर काबू पाने के लिए जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया है। मंगलवार को गुंटूर में मंत्री ने कहा कि अगर कोई कानून और व्यवस्था में समस्या पैदा करेगा, तो सरकार उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।

 

मंत्री सुचरिता ने यह भी कहा कि विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद से ही राज्य में राजनीतिक हमले बढ़ रहे हैं। आंध्रप्रदेश में चुनावों के बाद सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी और विपक्षी दल तेलुगु देसम पार्टी (टीडीपी) के कार्यकर्ता कई बार आपस में भिड़ गए। मंगलवार को भी उनके बीच हुई एक हिंसक झड़प के दौरान 10 लोग जख्मी हुए हैं। दोनों पार्टी के समर्थकों ने जमकर लाठियां चलाईं। पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल 28 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गृहमंत्री ऐसी ही वारदातों को लेकर गंभीर नजर आ रही हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो