scriptजगन मोहन शनिवार को देश में बनाने जा रहे नया रिकॉर्ड, इन पांच नेताओं को दिलाएंगे डिप्टी सीएम की शपथ! | 5 deputy CM will take oath in andhra pradesh government on 8 june | Patrika News

जगन मोहन शनिवार को देश में बनाने जा रहे नया रिकॉर्ड, इन पांच नेताओं को दिलाएंगे डिप्टी सीएम की शपथ!

locationहैदराबादPublished: Jun 07, 2019 08:19:02 pm

Submitted by:

Prateek

मुख्यमंत्री जगन ने विधायकों से कहा कि उन्होंने पिछले 10 वर्षों से कड़ी मेहनत की और अंततः राज्य में सत्ता में आए…

ysr congress

इस तरह शनिवार को देश में नया रिकॉर्ड बनाने जा रहे जगन मोहन

(हैदराबाद): आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी 5 उपमुख्यमंत्री और 20 मंत्रियों को अपने मंत्रिमंडल में शामिल करने वाले हैं। शनिवार को राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन अमरावती के सचिवालय परिसर में सुबह 11:49 बजे इन मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। देश में आंध्र प्रदेश संभवतः ऐसा पहला राज्य होगा, जहां पांच उपमुख्यमंत्री शपथ लेंगे। अपने मंत्रिमंडल विस्तार से एक दिन पहले जगन ने ताडेपल्ली स्थित अपने आवास पर वाईएसआर कांग्रेस विधायक दल की बैठक में भाग लिया। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के विधायक मोहम्मद मुस्तफा शेख ने बताया कि पांच उपमुख्यमंत्री एससी, एसटी, पिछड़ी जाति, अल्पसंख्यक और कापू जाति का प्रतिनिधित्व करेंगे। मुख्यमंत्री जगन का मानना है कि राज्य के 5 विभागों यानी रायलसीमा, प्रकाशम्, कृष्णा डेल्टा, गोदावरी और वैज़ाग से मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व दिया जाना जरूरी है।

 

जगन ने कहा कि मंत्रिमंडल में पिछड़े वर्ग को ज्यादा तरजीह दी जाएगी। इस बार मंत्रिमंडल में जिन 25 विधायकों को मौका मिला है, उन्हें पहले ढाई साल तक मंत्रिमंडल में रहने का मौका दिया जाएगा और दूसरे 25 को अगले 5 साल तक मौका दिया जाएगा। फिलहाल उन्हें नामित पदों और पार्टी की जिम्मेदारियों में भाग लेने का मौका दिया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री जगन ने विधायकों से कहा कि उन्होंने पिछले 10 वर्षों से कड़ी मेहनत की और अंततः राज्य में सत्ता में आए। जगन ने आश्वासन दिया कि सभी को अवसर मिलेगा लेकिन इंतजार करना होगा। हमें लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए काम करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार में भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पिछली सरकार में हुई अनियमितताओं पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पार्टी के महासचिव विजया साई रेड्डी मंत्रिमंडल में मौका मिलने वाले विधायकों को बुलाएंगे और उन्हें व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित करेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो