scriptमोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा- कांग्रेस ने लोकतंत्र को नष्ट करने की साजिश रची | Patrika News
हुबली

मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा- कांग्रेस ने लोकतंत्र को नष्ट करने की साजिश रची

कर्नाटक में मोदी की रैली

हुबलीApr 28, 2024 / 04:01 pm

ASHOK SINGH RAJPUROHIT

elections

NARENDRA MODI

देश में तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला। यहां एक रैली में मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधने के लिए विरासत कर और नेहा हत्याकांड जैसे विषयों को उठाया। मोदी रविवार को उत्तरी कर्नाटक क्षेत्र के बेलगावी, उत्तर कन्नड़, दावणगेरे और बल्लारी में चार रैलियों को संबोधित करने के लिए आए हैं। कर्नाटक की बेलगावी रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि पार्टी मुगल बादशाह औरंगजेब की प्रशंसा करने वालों के साथ साठगांठ कर रही हैं। उन्होंने कहा, कांग्रेस लोगों की संपत्ति पर कब्जा करना चाहती है। अपने वोट बैंक के बीच उसका पुनर्वितरण करना चाहती है। कर्नाटक में एमसीए छात्रा नेहा हिरेमठ की हत्या के मामले का विषय लाते हुए कहा कि कांग्रेस ने फिर से तुष्टिकरण को प्राथमिकता दी हैं। वे नेहा जैसी हमारी बेटियों के जीवन को महत्व नहीं देते हैं। उन्हें बस उनके वोट बैंक के बारे में परवाह है।
न्याय को प्राथमिकता
मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने भारत के लोकतंत्र को नष्ट करने की साजिश रची। कांग्रेस राष्ट्रहित से दूर होकर एक परिवार के हित में उलझ गई है। मोदी ने अपनी सरकार द्वारा भारत की आपराधिक न्याय प्रणाली में किए गए संशोधनों के बारे में बात की। भाजपा सरकार ने आपराधिक न्याय प्रणाली के औपनिवेशिक कानूनों को हटा दिया। अब हमारी न्याय संहिता में हमने अपने नागरिकों के लिए सजा से अधिक न्याय को प्राथमिकता दी है। आतंकवाद से संबंधित कानूनों को मजबूत किया गया है और दूसरों पर अत्याचार के बारे में कानूनों को खत्म कर दिया गया है। मोदी ने कहा, जब भारत उभरता है और मजबूत होता है तो हर किसी को गर्व महसूस होता है लेकिन कांग्रेस राष्ट्रहित से इतनी दूर हो गई है, अपने परिवार के कल्याण में इतनी खो गई है कि उसे देश की उपलब्धियां पसंद नहीं आ रही हैं। उन्हें हमारी हर उपलब्धि पर शर्म महसूस होने लगी है।

Home / Hubli / मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा- कांग्रेस ने लोकतंत्र को नष्ट करने की साजिश रची

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो