scriptआम आदमी पार्टी, बीएसपी, कम्युनिस्ट पार्टी सहित कई दल कर्नाटक में कम सक्रिय, निष्क्रिय होने का प्रमुख कारण अंदरूनी कलह | Patrika News
हुबली

आम आदमी पार्टी, बीएसपी, कम्युनिस्ट पार्टी सहित कई दल कर्नाटक में कम सक्रिय, निष्क्रिय होने का प्रमुख कारण अंदरूनी कलह

कर्नाटक में कांग्रेस, भाजपा एवं जद-एस जहां जोर-शोर से प्रचार में जुटी हैं वहीं अन्य कई दल प्रचार से लगभग गायब है।

हुबलीApr 28, 2024 / 06:32 pm

ASHOK SINGH RAJPUROHIT

elections

Arvind Kejriwal

आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, कम्प्युनिस्ट पार्टी समेत अन्य दल का प्रचार बहुत कम नजर आ रहा है। इनमें से कई दल राष्ट्रीय दलों के साथ गठबंधन में है लेकिन उनकी सक्रिय भागीदारी दिखाई नहीं दे रही है। आम आदमी पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन में हैं लेकिन कर्नाटक में कहीं आम आदमी पार्टी प्रचार में साथ नहीं दिख रही है। इसका एक कारण इन दलों में अन्दरूनी कलह बताया जा रहा है। हालांकि कई दल संगठन स्तर पर मजबूत नहीं है।
आम आदमी पार्टी का राज्य में वजूद कम
आम आदमी पार्टी के एक कार्यकर्ता ने बताया कि पार्टी ने कर्नाटक में कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं किया है और पार्टी कांग्रेस के लिए प्रचार कर रही है। कई इलाकों में पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि कर्नाटक में आम आदमी पार्टी का इतना वजूद नहीं है। पार्टी का यह भी दावा है कि कांग्रेस उम्मीदवारों के नामांकन के समय भी आप के पदाधिकारी मौजूद रहे थे।
जन शक्ति पार्टी ने 11 प्रत्याशी उतारे
जन शक्ति पार्टी ने 11 निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवार उतारे हैं। पार्टी के पदाधिकारियों का कहना है कि पार्टी कार्यकर्ता प्रचार में जुटे हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी भी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है। पार्टी सभी 28 सीटों पर भाजपा को हराने के लिए काम कर रही है। विभिन्न जिला मुख्यालयों में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता भी राजनीतिक सम्मेलनों में हिस्सा ले रहे हैं। कार्यकर्ताओं के लिए विभिन्न मुद्दों पर कार्यशालाएं भी आयोजित की गई है। भाकपा का दावा है कि उसके छात्र संगठन भी सक्रिय है। और भी कई छोटे दल हैं लेकिन वे अब तक प्रचार से दूरी बनाए हुए हैं।

Home / Hubli / आम आदमी पार्टी, बीएसपी, कम्युनिस्ट पार्टी सहित कई दल कर्नाटक में कम सक्रिय, निष्क्रिय होने का प्रमुख कारण अंदरूनी कलह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो