scriptमहाराष्ट्र में बाढ़ के बीच राखी से दो दिन पहले कुछ इस तरह मनाया गया रक्षाबंधन | women tied rakhi to ndrf team in maharashtra flood areas | Patrika News
हॉट ऑन वेब

महाराष्ट्र में बाढ़ के बीच राखी से दो दिन पहले कुछ इस तरह मनाया गया रक्षाबंधन

महाराष्ट्र ( Maharashtra ) में महिलाओं ने NDRF के जवानों को बांधी राखी ( women tied rakhi to ndrf )
NDRF के जवानों ने भी बहनों की सुरक्षा का लिया संकल्प
बाढ़ पीड़ितों के लिए फरीश्ता बनकर आएं NDRF के जवान

नई दिल्लीAug 14, 2019 / 05:07 pm

Shivani Singh

rakhi pic

नई दिल्ली। पूरे देश में रक्षा बंधन की धूम देखने को मिल रही है। मार्केट में तरह-तरह की राखियां आकर्षन का केंद्र बनी हुईं हैं। लेकिन महाराष्ट्र में बाढ़ ( Maharashtra flood ) के कहर के बावजूद अलग ही नजारा देखने को मिला।

दरअसल यहां महिलाओं ने राखी से पहले देवदूत बनकर बाए एनडीआरएफ के जावानों के हाथों में राखी बांधी ( women tied rakhi to ndrf ) और उनका आभार जताया। वहीं, NDRF के जवानों ने उपहार स्वरूप बहनों और उनके परिवार की सुरक्षा का संकल्प लिया है।

यह भी पढें-भूख लगने पर खूद को ही खा गया सांप, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये अजीबोगरीब वीडियो

 

 

ndrf

महाराष्ट्र के सांगली ( Sangali ) में बाढ़ की वजह से कई लोगों की मौत हुई है। NDRF की टीम लगातर लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में लगी है।

बाढ़ प्रभावित इलाकों से अभी तक चार लाख लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। दिन रात एक कर लोगों की मदद में लगे NDRF के जवानों की खूब तारीफ हो रही है। वहीं, यहां की महिलाओं ने उनका शुक्रिया अदा करते हुए उन्हें राखी बांधी।

 

बता दें कि इन दिनों महाराष्ट्र में कई इलाके प्राकृतिक आपदा की वजह से पानी-पानी हुए हैं। बाढ़ की वजह से लोगों की जिंदगी रूक सी गई है। जहां भी नजर दौड़ाए वहां पानी ही नजर आ रहा है।

इस वजह से कई लोगों की जान भी जा चुकी है। वहीं, कई लोग बाढ़ में भी फंसे है। जिनके लिए NDRF के जवान फरिश्ता बन कर आएं और उन्होंने मोर्चा संभालते हुए लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

Home / Hot On Web / महाराष्ट्र में बाढ़ के बीच राखी से दो दिन पहले कुछ इस तरह मनाया गया रक्षाबंधन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो