प्यार की इस डरावनी कहानी की शुरुआत खुद कैदी ने ही की थी। उसने ही सबसे पहले महिला अधिकारी से संपर्क बढ़ाने के लिए नज़दीकियां बढ़ाईं। कैदी अपनी इस मंशा में कामयाब भी हो गया। जिसके बाद खुद महिला अधिकारी ने कैदी को चोरी-चुपके एक सीक्रेट फोन दे दिया। जिसपर वे दोनों प्राइवेट बातें करते थे। लेकिन दोनों की ये प्रेम कहानी ज़्यादा दिनों तक नहीं चल पाई और जेल प्रशासन को सारी बातें पता चल गई। महिला अधिकारी को कैदी के साथ ऐसे रिश्ते को देखते हुए सस्पेंड कर दिया गया।
महिला अधिकारी का नाम शॉना क्लीयरी था, जो 25 साल की थी। तो वहीं कैदी का नाम कर्ट जर्मन बताया जा रहा है, जो 22 साल का था। महिला वेल्स के ब्रिजएंड की एक प्राइवेट जेल में काम करती थी। रिपोर्ट्स की मानें तो शॉना ने ही कर्ट को मोबाइल के साथ अपना नंबर भी दिया था। कर्ट को महिला अधिकारी के साथ संबंध रखने के मामले में अब 6 महीने की और सज़ा काटनी होगी। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। अधिकारियों ने शॉना का फोन और लैपटॉप भी ज़ब्त कर लिया है।