scriptजेल में बंद खूंखार अपराधी को दिल दे बैठी महिला अफसर, फिर सामने आया दिल दहला देने वाला सच | woman officer of jail fall in love with prisoner | Patrika News

जेल में बंद खूंखार अपराधी को दिल दे बैठी महिला अफसर, फिर सामने आया दिल दहला देने वाला सच

locationनई दिल्लीPublished: May 03, 2018 11:05:31 am

Submitted by:

Sunil Chaurasia

मामला वेल्स का है, जहां की एक प्राइवेट जेल में बंद खूंखार अपराधी को जेल की ही महिला अधिकारी दिल दे बैठी।

shona
नई दिल्ली। प्यार अंधा होता है, ये सभी ने सुना होगा और देखा भी होगा। लेकिन हम आज एक ऐसे मामले के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में सुनने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। मामला वेल्स का है, जहां की एक प्राइवेट जेल में बंद खूंखार अपराधी को जेल की ही महिला अधिकारी दिल दे बैठी। इस सनसनीखेज़ मामले ने पूरे पुलिस प्रशासन में तहलका मचा रखा है। बताया जा रहा है कि जेल में बंद यह अपराधी एक बुज़ुर्ग पर जानलेवा हमला करने के आरोप में 10 साल की सज़ा काट रहा है।
प्यार की इस डरावनी कहानी की शुरुआत खुद कैदी ने ही की थी। उसने ही सबसे पहले महिला अधिकारी से संपर्क बढ़ाने के लिए नज़दीकियां बढ़ाईं। कैदी अपनी इस मंशा में कामयाब भी हो गया। जिसके बाद खुद महिला अधिकारी ने कैदी को चोरी-चुपके एक सीक्रेट फोन दे दिया। जिसपर वे दोनों प्राइवेट बातें करते थे। लेकिन दोनों की ये प्रेम कहानी ज़्यादा दिनों तक नहीं चल पाई और जेल प्रशासन को सारी बातें पता चल गई। महिला अधिकारी को कैदी के साथ ऐसे रिश्ते को देखते हुए सस्पेंड कर दिया गया।
महिला अधिकारी का नाम शॉना क्लीयरी था, जो 25 साल की थी। तो वहीं कैदी का नाम कर्ट जर्मन बताया जा रहा है, जो 22 साल का था। महिला वेल्स के ब्रिजएंड की एक प्राइवेट जेल में काम करती थी। रिपोर्ट्स की मानें तो शॉना ने ही कर्ट को मोबाइल के साथ अपना नंबर भी दिया था। कर्ट को महिला अधिकारी के साथ संबंध रखने के मामले में अब 6 महीने की और सज़ा काटनी होगी। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। अधिकारियों ने शॉना का फोन और लैपटॉप भी ज़ब्त कर लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो