scriptश्रीलंका ब्लास्ट: ये भारतीय लोग होटल में नाश्ता करने गए थे, लेकिन तभी हो गया धमाका | These indian went to breakfast in Hotel, but suddenly bomb blast | Patrika News

श्रीलंका ब्लास्ट: ये भारतीय लोग होटल में नाश्ता करने गए थे, लेकिन तभी हो गया धमाका

Published: Apr 23, 2019 11:07:00 am

Submitted by:

Navyavesh Navrahi

श्रीलंका बम धमाकों से दहला
धमाकों में 8 भारतीयों की मौत
इस पार्टी के कार्यकर्ताओं की भी हुई मौत

bomb blast

श्रीलंका ब्लास्ट: ये भारतीय लोग होटल में नाश्ता करने गए थे, लेकिन तभी हो गया धमाका

नई दिल्ली: ईस्टर के दिन श्रीलंका ( Sri Lanka ) में जो हुआ उसे शायद पूरा विश्व अब कभी नहीं भुला पाएगा। यहां हुए सीरियल ब्लास्ट में अब तक 290 लोग मारे गए हैं। साथ ही 500 से ज्यादा लोग घायल हैं, जिनका अस्पताल ( hospital ) में इलाज चल रहा है। मारे गए इन लोगों में से 8 भारतीय भी हैं। वहीं जनता दल सेकुलर के 5 कार्यकर्ता होटल शांगरिला में नाश्ता करने के लिए गए थे कि तभी बम ब्लास्ट हो गया।

जानिए अपने साथ इंसानी खोपड़ी रखकर क्यों लिखते थे विलियम शेक्सपियर

दरअसल, मिली जानकारी के मुताबिक जनता दल सेकुलर के कार्यकर्ता बेंगलुरु ( bengaluru ) से छुट्टी मनाने यहां गए थे। लगभग सुबह 8 बजे के आसपास वो होटल पहुंचे। लेकिन जैसे ही वो नाश्ता करने के लिए टेबल पर पहुंचे ही थे कि बम ब्लास्ट हो गया और ये सब मारे गए। मारे गए कार्यकर्ताओं के नाम के. जे. हनुमंताराया, एम. रंगप्पा, के. एम. लक्ष्मीनारायण और लक्ष्मण गौड़ा थे। इन धमाकों में 31 विदेशी नागरिक मारे गए, जिसमें सबसे ज्यादा 8 भारतीय थे। श्रीलंका के विदेश मंत्रालय की तरफ से सोमवार को ये जानकारी दी गई कि 7 आत्मघाती हमलावर इस्लामी चरमपंथी संगठन नेशनल तौहीद जमात के सदस्य थे।

जानिए कब किया गया था पहली किताब का कॉपीराइट, इन आसान तरीकों से आप भी सुरक्षित करवा सकते हैं अपनी किताब

साथ ही मंत्रालय की तरफ से ये भी जानकारी दी गई कि जो विदेशी नागरिक मारे गए उनमें कितने विदेशी नागरिक थे। बयान के अनुसार, भारत के 8, ब्रिटेन के 7, सउदी अरब , चीन और तुर्की के 2-2, जापान, नीदरलैंड, फ्रांस , स्पेन और बांग्लादेश के 1-1 नागरिक मारे गए। साथ ही मंत्रालय के अनुसार, धमाके में 2 लोग अमेरिका ( America ) और ब्रिटेन की दोहरी नागरिकता वाले, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया ( Australia ) की दोहरी नागरिकता वाले 2 लोग मारे गए। वहीं इन हमलों से श्रीलंका के लोग सदमें में हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो