क्या लिखा ट्वीट में
दरअसल, साक्षी ने ट्विटर पर अपने आधिकारिक अकाउंट से एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा रांची के लोग हर रोज बिजली कटौती से जूझ रहे हैं। हर दिन 4 से 7 घंटे तक पावर कट हो रहा है। पिछले 5 घंटे से बिजली नहीं है। जबकि आज मौसम भी साफ है और कोई त्योहार भी नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि लोग जल्द ही समस्या का समाधान करेंगे। इसके बाद साक्षी का ये ट्वीट वायरल हो गया।
इसलिए कटी थी बिजली
वहीं जब साक्षी ने ये ट्वीट किया तो प्रशासन को भी हरकत में आने में देर नहीं लगी। झारखंड के ऊर्जा वितरण निगम लिमिटेड ने कहा कि ठाकुर गांव के पास अब नाय सब स्टेशन बन रहा है। उन्होंने बताया कि 33 केवीए पावर ट्रांसफार्मर लगाए जाने की वजह से बिजली आपूर्ति रोकी गई थी। साथ ही उन्होंने बताया कि सिमरिया, पंडरा, फुटकर डोलाटोली, और फ्रेंड्स कॉलोनी के इलाकों में 7 घंटे बिजली नहीं रही। इसकी जानकारी पहले दे दी गई थी।