script

इस लड़की के लिए राजेश खन्ना ने बदला था अपनी बारात का रूट, बोल्ड थी वो लव स्टोरी

locationनई दिल्लीPublished: Jul 17, 2019 08:03:03 pm

Submitted by:

Priya Singh

18 जुलाई को होती है राजेश खन्ना की पुण्यतिथि
राजेश खन्ना ( Rajesh Khanna ) का स्ट्रगलिंग एक्टर से स्टार बनने का सफर
अंजू महेंद्रू के घर के सामने से ले गए थे अपनी बारात

rajesh khanna divert his barat to his ex girlfriend anju mahendru home

इस लड़की के लिए राजेश खन्ना ने बदला था अपनी बारात का रूट, बोल्ड थी वो लव स्टोरी

नई दिल्ली। 29 द‍िसंबर 1942 को जन्मे सुपरस्टार राजेश खन्ना ( rajesh khanna ) की आज पुण्यतिथि है। यूं तो उनके जीवन से जुड़े कई किस्से हैं जो उन्हें बाकी फिल्मी सितारों से अलग करते हैं। उनके स्टार बनने से पहले और बनने के बाद जो एक शख्सियत उनके साथ थी आज हम उसका ज़िक्र करेंगे। राजेश खन्ना के स्टार बनने से पहले उनका रिश्ता एक मॉडल के साथ था। मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली इस मोडल का नाम है अंजू महेंद्रू ( anju mahendru )। अंजू महेंद्रू को आपने कई फिल्मों में साइड रोल में देखा होगा। उन्होंने कई सीरियल्स में भी काम किया है। उनके द्वारा हाल में किए रोल की बात करें तो वे डर्टी पिक्चर में उन्होंने जर्नलिस्ट का किरदार निभाया था। ये किरदार मशहूर फिल्म रिपोर्टर देवयानी चौबल पर बेस्ड था। देवयानी चौबल वही थी जिसने राजेश और अंजू के रिश्ते का राज़ जानने के लिए हर मुमकिन कोशिश की थी। देवयानी की इसी कोशिश के बीच राजेश खन्ना से उनकी दोस्ती हुई थी।

anju mahendru

राजेश अंजू को प्यार से नीकी बुलाया करते और अंजू राजेश को प्यार से जतिन या जस्टिन बुलाया करती थीं। निकी को हमेशा लगता राजेश उन्हें करियर बनाने नहीं देना चाहते। वे चाहते थे उनकी निकी मॉडलिंग और अदाकारी छोड़कर उनका घर सजाएं, संवारें। राजेश की निकी का तो नहीं पता लेकिन अंजू बेहद महत्वकांशी लड़की थी। वो अपनी शर्तों पर ज़िंदगी जीती थी और अपने पैरों पर खड़ी होना चाहती थी।

niki and jatin love story

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्टार बनने के बाद भी राजेश खन्ना अंजू के साथ ही रहते थे। कहा जाता था वो अगर कहीं नहीं मिलेंगे तो वो ज़रूर अंजू के पास ही होंगे। राजेश खन्ना के साथ रिश्ता होने की वजह से मीडिया का फोकस अंजू पर बराबर रहता था। एक इंटरव्यू में अंजू महेंद्रू ने बताया था कि- “वो चाहता था कि मैं हर वक्त उसके पैरों में गिरी रहूं। मैं उससे प्यार करती थी लेकिन मैं चापलूसी नहीं कर सकती थी।”

उस समय दोनों के रिश्ते को लेकर बॉलीवुड में खासी हलचल होने लगी थी। ऐसे में राजेश खन्ना और अंजू महेंद्रू की पहली फिल्म बंधन आई। लेकिन लोगों को राजेश और मुमताज़ की जोड़ी बेहद पसंद आई। अंजू को हमेशा से लग रहा था कि जतिन उनके करियर के बीच में आ रहा है। कहते हैं काका ने जब आशीर्वाद बंगला खरीदा तो उनके सितारे और बुलंदी पर पहुंच गए। इस बंगले में राजेश खन्ना और उनकी गर्लफ्रेंड अंजू रहने लगे थे। ये उस समय का लिया गया सबसे बोल्ड कदम था। क्यों कि उस समय लिव इन में रहना आम बात नहीं थी। आशीर्वाद में अब सब अंजू की मर्ज़ी से होता था। लकिन अंजू को राजेश खन्ना की माता पसंद नहीं करती थीं।

anju and garry affair

जीवन के कई उतार-चढ़ाव के साथ अंजू और राजेश के बीच अक्सर झगड़े हुआ करते थे। एक बार जब उनके बीच झगड़ा हुआ तो अंजू ने राजेश को जलाने के लिए वेस्टइंडीज के क्रिकेटर गैरी सोबर्स से अफेयर करना शुरू कर दिया। एक पार्टी में डांस के दौरान गैरी ने अंजू को प्रपोज़ भी कर दिया। तब तक अंजू और राजेश का ब्रेकअप नहीं हुआ था। जब वो वापस आईं तो राजेश उनपर खूब चीखे और उन्हें खोने के डर से रोने लगे। अंजू के मुताबिक, “मैंने तो बस काका को चिढ़ाने के लिए गैरी से अफेयर कर लिया था। ऐसा नहीं था कि मैं उसे पसंद नहीं करती थी। खैर, मैंने गैरी को फोन किया और सगाई तोड़ दी।”

justin and niki as friends

अंजू के इस कदम के बाद काका अब उनपर नज़र रखने लगे। वो कहां जा रही हैं, किससे मिल रही हैं? इन सारी बातों की जानकारी अब राजेश रखने लगे। बस यहीं से दोनों के बीच दूरियां होने लगीं। राजेश खन्ना ने अंजू से दूर होने का फैसल करते हुए डिंपल कपाड़िया से शादी कर ली। कहते हैं जब वो बारात लेकर निकले तो उन्होंने जान बूझकर बारात का रूट बदल लिया और बारात के साथ अंजू के घर के सामने से होकर गुज़ारे। खैर जब राजेश का स्टारडम गुज़ारा तो जो उनके दोस्त उनके साथ खड़े थे उसमें से अंजू भी थीं।

ट्रेंडिंग वीडियो