scriptप्रियंका गांधी की 22 साल पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल, #SareeTwitter में हुईं शामिल | priyanka gandhi vadra joins saree twitter posted throwback photo | Patrika News

प्रियंका गांधी की 22 साल पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल, #SareeTwitter में हुईं शामिल

locationनई दिल्लीPublished: Jul 17, 2019 12:39:05 pm

Submitted by:

Priya Singh

#SareeTwitter ट्रेंड सोमवार सुबह हुआ था शुरू
सेलेब्स और नेता अपनी पसंदीदा साड़ी में तस्वीरें टि्वटर पर की शेयर

priyanka gandhi vadra joins saree twitter posted throwback picture

प्रियंका गांधी की 22 साल पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल, #SareeTwitter में हुईं शामिल

नई दिल्ली। SareeTwitter पर काफी ट्रेंड कर रहा है इस हैशटैग का इस्तेमाल कर कई सेलिब्रिटीज साड़ी पहन अपनी तस्वीरें ट्वीट कर रही हैं। कई महिलाओं ने साड़ी पहने अपनी तस्वीर ट्विटर ( Twitter r ) पर शेयर की हैं इस लिस्ट में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ( Priyanka Gandhi ) भी शामिल हो गई हैं।

Happy Birthday: कभी रवि किशन बेचा करते थे अखबार, लेकिन आज हैं बीजेपी के लिए इतने खास

https://twitter.com/hashtag/SareeTwitter?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

प्रियंका गांधी वाड्रा ( Priyanka Gandhi Vadra ) ने गुलाबी रंग साड़ी में एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने तस्वीर को शेयर करते समय बताया कि ये तस्वीर उनकी शादी की सुबह ही है जब वो एक पूजा में बैठी थीं। उन्होंने बताया कि ये तस्वीर 22 साल पुरानी है।

मुंबई हादसा: जहां न पहुंच सकती है क्रेन और एंबुलेंस, वहां लोगों ने ऐसे बचाई जान

https://twitter.com/hashtag/SareeTwitter?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

17 जुलाई 2019 की सुबह की इस तस्वीर को देख कई लोगों को लगा कि उनकी शादी की सालगिराह है लेकिन प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक और ट्वीट कर अपनी शादी की सालगिरह की तारिख लोगों को बताते हुए कहा- “सालगिरह की बधाइयां देने के लिए धन्यवाद लेकिन वो फरवरी महीने में होती है, ये केवल एक पुरानी तस्वीर है।”

जब गब्बर बोलने लगा संस्कृत में डायलॉग, वीडियो हो रहा है वायरल

https://twitter.com/hashtag/SareeTwitter?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/SareeTwitter?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

#SareeTwitter ट्रेंड के तहत कई बड़ी सेलेब्स और नेता अपनी पसंदीदा साड़ी में तस्वीरें टि्वटर पर शेयर कर रही हैं। इनमें शिवसेना की प्रियंका चतुर्वेदी और भाजपा की नुपूर शर्मा शामिल हैं। इसी के साथ रेणुका शहाणे, गुल पनाग, दिव्या दत्ता जैसे कई नामचीन चेहरे भी इसमें शामिल हैं।

https://twitter.com/hashtag/SareeTwitter?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/SareeTwitter?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/sareelove?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो