scriptOptical Illusion: क्या आप 9 सेकेंड में ढूंढ लकते हैं इस तस्वीर में चमगादड़, बत्तख और तितली, अगर खोज लिया तो बन जाएगा रिकॉर्ड | Optical Illusion: Can you spot a Bat, a Duck, a Butterfly in old Family Picture in 9 secs? Test Your IQ | Patrika News
हॉट ऑन वेब

Optical Illusion: क्या आप 9 सेकेंड में ढूंढ लकते हैं इस तस्वीर में चमगादड़, बत्तख और तितली, अगर खोज लिया तो बन जाएगा रिकॉर्ड

Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें दिमागी कसरत तो कराती ही हैं, इसके साथ ही एकाग्रता भी बढ़ाती है। इन तस्वीरों में मिल चैलेंज को पूरा करने में लोगों को काफी मजा आता है, लेकिन 99 फीसदी लोग इस चैलेंज को पूरा करने में फेल हो जाते हैं।

Sep 09, 2022 / 05:39 pm

Archana Keshri

Can you spot a Bat, a Duck, a Butterfly in old Family Picture in 9 secs?

Can you spot a Bat, a Duck, a Butterfly in old Family Picture in 9 secs?

दिमाग को तेज करने लोग कई तरह के एक्सरसाइज करते हैं। अक्सर सलाह दी जाती है कि अपने माइंड को शार्प करने के लिए आप तरह-तरह की चीजें ट्राई करें। जैसे आप ऑप्टिकल इल्यूजन से रिलेटड तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल होती हैं। आप उनको सॉल्व कर सकते हैं, पहेलियां सुलझा सकते हैं और साथ ही क्विज को हल कर सकते हैं। ऐसी हीं एक तस्वीर हम आपके लिए लेकर आएं है जो आपके दिमाग की कसरत तो कराएगा ही और अगर आपने दी गई समय सीमा से पहले इस तस्वीर के सवाल को सॉल्व कर लिया तो रिकॉर्ड भी बन सकता है।
इस तस्वीर में एक पुराने जमाने का परिवार घर के बाहर पालतू कुत्ते के लिए घर बनाने में व्यस्त नजर आ रहा है। मगर आपको इस तस्वीर में तीन दूसरे जीवों को ढूंढना है। ये तस्वीर एक पोस्टकार्ड के रूप में बनाई गई थी जो आपको परिवार की तस्वीर के अंदर छिपे हुए चमगादड़, बत्तख और तितली को खोजने की चुनौती देती है। तस्वीर में एक परिवार अपने कुत्ते के साथ बैकयार्ड में काम कर रहा है और एन्जॉय कर रहा है। अब आपको इस तस्वीर में तीन जानवरों की पहचानना है। तस्वीर में आपको एक चमगादड़, एक तितली और एक बत्तख ढूंढना है जो बैकग्राउंड में कहीं छिपे हुए हैं।
मगर चैलेंज ये भी है की आपको इन्हें 9 सेकेंड के अंदर ढूंढना है। अगर आप इन्हें 9 सेकेंड के अंदर ढूंढ पाने में सफल होते हैं तो ये एक रिकॉर्ड बन जाएगा। बता दें, इस आसान से दिखने वाले टास्क में बड़े-बड़े लोग इसको करने में फेल हो गए हैं. साथ ही दावा किया जा रहा कि 99% लोग इस टास्क को नहीं कर पाए हैं तो चलिए आपने भी अभी तक तस्वीर देख ली होगी तो आप भी इसे ट्राई करें और जल्द से जल्द तस्वीर में छिपे जानवरों को ढूंढ कर दिखाएं।
क्या आप चमगादड़, तितली और बत्तख को ढूंढ पाने में सफल हुए। अगर नहीं तो जरा ध्यान से देखिए, वह आपकी आंखों के सामने ही है। हार मत मानिए और कोशिश करते रहिए। आपको बस थोड़ा ध्यान लगाने की जरूरत है। अगर लाख कोशिशों के बावजूद आप उसे ढूंढ नहीं पाए हैं तो कोई बात नहीं, इसका जवाब भी आपको यहीं मिलेगा। तीनों जानवरों को ढूंढना बहुत मुश्किल लग सकता है क्योंकि तस्वीर में आपको विचलित करने के लिए कई वस्तुएं हैं. लेकिन अगर आप वस्तुओं द्वारा बनाई गई आकृतियों को ध्यान से देखें, न कि सीधे ऑब्जेक्ट्स पर, तो आप तीनों जानवरों को ढूंढ पाएंगे। अगर अभी भी आप इन्हें नहीं ढूंढ पाए हैं तो नीचे दी गई तस्वीर में ये आपको जरूर दिखाई दे जाएंगे।

Home / Hot On Web / Optical Illusion: क्या आप 9 सेकेंड में ढूंढ लकते हैं इस तस्वीर में चमगादड़, बत्तख और तितली, अगर खोज लिया तो बन जाएगा रिकॉर्ड

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो