scriptशादी के महज 2 महीने बाद ही महिला ने किया एेसा काम, पति बोला- ये तो कभी नहीं सोचा था | newly married woman abscond in sirsa | Patrika News

शादी के महज 2 महीने बाद ही महिला ने किया एेसा काम, पति बोला- ये तो कभी नहीं सोचा था

Published: Sep 12, 2018 04:46:28 pm

Submitted by:

Vinay Saxena

शादी के महज दो महीने बाद दुल्हन ने अपना असली रूप दिखाते हुए पति और ससुरालवालों के होश उड़ा दिए।

omg

शादी के महज 2 महीने बाद ही महिला ने किया एेसा काम, पति बोला- ये तो कभी नहीं सोचा था

नई दिल्ली: हरियाणा के सिरसा में नई दुल्हन का एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शादी के महज दो महीने बाद दुल्हन ने अपना असली रूप दिखाते हुए पति और ससुरालवालों के होश उड़ा दिए। दरअसल, दुल्हन पूरे परिवार को नशे की गोलियां खिलाकर चंपत हो गई। सुबह जब पति और ससुरालवालों को होश आया तो मामले का खुलासा हुआ।
शादी के बाद से ही होने लगा झगड़ा

पीड़ित परिवार ने पुलिस से मामले में शिकायत की है। जानकारी के मुताबिक, करीब दो महीने पहले लड़के की शादी गांव की एक युवती से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से दोनों पति-पत्नी में झगड़ा होने लगा। बात—बात पर दोनों के बीच लड़ाई होने लगी। युवती इससे परेशान हो चुकी थी।
खाने में दी नींद की गोलियां, होश आते ही उड़े होश


बीते 10 सितम्बर की रात युवती पति और ससुरालवालों को खाने में नींद की गोलियां मिलाकर खिला दी। परिजनों के सोने के बाद वह रात्रि को ही घर से चली गई। सुबह जब परिवार के सदस्यों को होश आया तो उन्होंने आसपास व रिश्तेदारी में हर जगह उसकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पीड़ित पति ने कहा कि उसने कभी एेसा नहीं सोचा था कि उसे एेसा धोखा मिलेगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहले भी सामने आ चुके हैं एेसे मामले

बता दें, ये पहला मामला नहीं जब नई शादी इस तरह से टूट गई हो। अक्सर लड़का या लड़की की उनकी मर्जी के बिना शादी कर दी जाती है। ऐसे में दोनों के बीच सामन्जस्य नहीं बैठ पाता और दोनों के बीच विवाद होने लगता है। आपसी तालमेल नहीं बैठने की वजह से कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं जब पति या पत्नी अचानक रिश्ता खत्म कर अपने रास्ते चल देते हैंं। बीते दिनों हरियाणा में ही एक मामला सामने आया था, जहां दुल्हन ने शादी से सिर्फ इसलिए इनकार कर दिया था क्योंकि लड़के का रंग सांवला था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो