script‘द स्काई इज पिंक’ के ट्रेलर पर महाराष्ट्र पुलिस ने शेयर किया मीम, देखते ही देखते हो गया वायरल | Maharashtra police warns to priyanka chopra 7 year in prison | Patrika News

‘द स्काई इज पिंक’ के ट्रेलर पर महाराष्ट्र पुलिस ने शेयर किया मीम, देखते ही देखते हो गया वायरल

locationनई दिल्लीPublished: Sep 12, 2019 05:15:29 pm

Submitted by:

Prakash Chand Joshi

जायरा वसीम की है ये आखिरी फिल्म
ट्वीट पर प्रियंका ने किया फनी रिप्लाय

maharashtra police

नई दिल्ली: बॉक्स ऑफिस लगभग हर शुक्रवार को एक नई मूवी रिलीज होती है। हालांकि, कई पिक्चर अपनी कहानियों से लोगों का दिल जीत लेती हैं, तो कई मूवी फुस्स साबित होती है। इसी कड़ी में फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ का ट्रेलर रिलीज हुआ। वहीं इस फिल्म को लेकिन महाराष्ट्र पुलिस ने एक मीम सेयर किया, जो अब काफी वायरल हो रहा है।

police1.png

दरअसल, इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर मेन लीड रोल में नजर आ रहे हैं। वहीं इस फिल्म के ट्रेलर में एक डॉयलॉग है ‘एक बार आयशा ठीक हो जाए ना, फिर साथ में बैंक लूटेंगे।’ बस फिर क्या था महाराष्ट्र पुलसि ने इसकी फोटो लगाकर इसके कैप्शन में लिखा ‘आईपीसी की धारा 393 के तहत जुर्माने के साथ 7 साल की कैद।’ इस मीम के शेयर करने के बाद तो लोगों के कमेंट की बाढ़ आ गई। यहां तक कि खुद प्रियंका चोपड़ा ने इस पर फनी रिप्लाय किया।

police2.png

प्रियंका ने लिखा ‘ओह, मैं रंगे हाथ पकड़ी गई। अब समय है प्लान-B पर काम करने का।’ इस ट्वीट को अब तक साढ़े पांच सौ से ज्यादा लोग रीट्वीट और 4 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा ये प्रमोशन करने का अगला लेवल है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा महाराष्ट्र पुलिस तुम बेहतरीन हो। लोगों ने इसी तरह के कई कमेंट इस ट्वीट पर किए। इस फिल्म में जायरा वसीम भी नजर आएंगी। हालांकि, उनकी ये आखिरी फिल्म है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो