script

हंसी-खुशी शादी हुई, दूल्हा-दुल्हन जा रहे थे घर, तभी फिल्मी तरीके से कार रोककर प्रेमी ने किया यह काम

locationनई दिल्लीPublished: May 14, 2019 09:54:58 am

Submitted by:

Priya Singh

झारखंड में दुल्हन ने खुद को कराया अगवा
बीच रास्ते में प्रेमी की बाइक पर बैठकर दुल्हन हुई फरार
दुल्हन और प्रेमी ने थाने में किया सरेंडर

in jharkhand bride escapes with lover surrenders

हंसी-खुशी शादी हुई, दूल्हा-दुल्हन जा रहे थे घर, तभी फिल्मी तरीके से कार रोकर प्रेमी ने किया यह काम

नई दिल्ली। झारखंड ( Jharkhand ) के खूंटी जिले में एक लड़के की शादी हुई। सब कुछ अच्छा चल रहा था। बराता घर के रास्ते में थी। लड़के के घर वाले नई नवेली दुल्हन के स्वागत की तैयारी में लगे हुए थे। लेकिन रास्ते से दूल्हा-दुल्हन के बीच में ‘वो’ आ गया वो यानी दुल्हन का प्रेमी। प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ दूल्हे की को जमकर पीटा और दुल्हन को लेकर वहां से फरार हो गया। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दुल्हन ने प्रेमी के इस कदम का बिलकुल भी विरोध नहीं किया। दूल्हे का कहना है कि सब लड़की की रजामंदी से हुआ जिसे इसके प्रेमी और उसके दोस्तों ने साथ मिलकर अंजाम दिया। बता दें कि दूल्हे को धमकाया और चुपचाप चले जाने की धमकी भी दी। प्रेमी ने दुल्हन की कार रोकी और दुल्हन को अपनी बुलेट मोटरसाइकिल पर बैठाकर फरार हो गया।

इस घटना के बाद प्रेमी संग भागी दुल्हन अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ पूरी रात घूमती रही। टीवी चैनल और सोशल मीडिया ( social media ) में तेजी से खबर फैलने के बाद दुल्हन और प्रेमी ने इटकी थाना में जाकर सरेंडर कर दिया। दुल्हन ने पुलिस के सामने यह बात कबूली कि वह अपनी मर्ज़ी से अपने प्रेमी के साथ भागी थी। बता दें कि इस पूरी घटना को एक प्लान के तहत अंजाम दिया था।

लड़की का प्रेमी व उसके कई दोस्त पहले से ही रास्ते में बारात का इंतजार कर रहे थे। और मौका देखते ही वे लोग दुल्हन को लेकर वहां से फरार हो गए। सरेंडर के बाद अब दुल्हन और उसके प्रेमी का कहना है कि उनकी जान को खतरा है। बता दें कि दूल्हा पक्ष की तरफ से दंड स्वरूप चार लाख रुपए की मांग की गई। इस बीच दोनों में समझौता हो गया। दूल्हे का कहना है कि “अगर लड़की को उससे शादी नहीं करनी थी वो मुझे बता देती मैं बारात लेकर नहीं आता।”

ट्रेंडिंग वीडियो