आज हम आपको इमरान खान के निजी जीवन के बारे में कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं, जिसे जानने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। उससे पहले आपको बता दें कि इमरान अब तक तीन शादियां कर चुके हैं। इमरान ने साल 1995 में जेमिमा गोल्डस्मिथ से शादी की थी, 2004 में दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। साल 2015 में इमरान ने रेहम से शादी की और इसी साल दोनों का तलाक हो गया। जिसके बाद इमरान ने इसी साल 2018 में बुशरा मानेका से तीसरी शादी की। इमरान की शादीशुदा ज़िंदगी काफी विवादित रही। इमरान की दूसरी पत्नी रेहम खान ने इमरान पर काफी गंभीर आरोप लगाए थे। जिनमें रेहम ने कहा था कि इमरान समलैंगिक हैं और उनके पुरुषों के साथ संबंध हैं।
रेहम के इन आरोपों ने पूरी दुनिया में खलबली मचा दी थी। पाकिस्तान में भी रेहम के इन आरोपों की कई दिनों तक चर्चा चली थी। रेहम ने इमरान पर आरोप लगाते हुए कहा था कि इमरान के पाकिस्तानी अभिनेता हमज़ा अली अब्बासी और अपनी ही पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ के सदस्य मुराद सईद के साथ संबंध रहे हैं। रेहम के इन आरोपों के बाद जब इमरान और हमज़ा ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। जिसके बाद मुराद सईद ने ट्विटर के ज़रिए रेहम खान के सभी आरोपों को खारिज कर दिया था।