scriptईल मछली का शिकार करना मगरमच्छ को पड़ा भारी, लगा 860 वॉट बिजली का झटका | Hunting eel proved costly for crocodile, it got a shock of 860 watts of electricity | Patrika News
हॉट ऑन वेब

ईल मछली का शिकार करना मगरमच्छ को पड़ा भारी, लगा 860 वॉट बिजली का झटका

ईल मछली का शिकार करना एक मगरमच्छ को भारी पड़ गया। पर कैसे? आइए जानते हैं पूरा मामला।

नई दिल्लीApr 24, 2024 / 04:38 pm

Tanay Mishra

Trying to hunt eel fish goes wrong for crocodile

Trying to hunt eel fish goes wrong for crocodile

सोशल मीडिया पर अक्सर ही कई तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। इस दौर में सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के वीडियो की भरमार हैं। इंसानों के साथ ही जानवरों के भी वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिलते हैं। पर ये वीडियो सिर्फ पालतू जानवरों के नहीं, बल्कि जंगली जानवरों के भी होते हैं। जंगली जानवरों में मगरमच्छ भी शामिल है, जिसे काफी खतरनाक माना जाता है। पर कुछ ऐसे मौके भी आते हैं जब छोटे या कमज़ोर दिखने वाले जानवर भी मगरमच्छों की नुकसान पहुंचा सकते हैं।

ईल मछली पर किया मगरमच्छ ने हमला

सोशल मीडिया पर हाल ही में शेयर किए गए एक वीडियो में दिखाया गया है कि एक मगरमच्छ पानी में आराम कर रहा है। तभी वहाँ एक ईल मछली आती है और उसे देखकर मगरमच्छ उसपर हमला कर देता है।

जान देकर चुकानी पड़ी हमले की कीमत

मगरमच्छ ईल मछली पर जैसे ही हमला करता है और उसे दाँतों से पकड़ता है, वैसे ही उसे ईल मछली बिजली का झटका देती है। यह झटका करीब 860 वॉट का होता है और लगते ही मगरमच्छ दर्द से कराह उठता है। मगरमच्छ ईल मछली को अपने जबड़े में ही फंसाए रखता है, पर उसे नहीं छोड़ने की वजह से बिजली के तेज़ झटके से उसकी तड़प-तड़पकर मौत हो जाती है। हालांकि ईल मछली भी इतने समय तक मगरमच्छ के जबड़े में फंसे रहने के कारण मर जाती है।

इस वीडियो को नीचे देखा जा सकता है।

Home / Hot On Web / ईल मछली का शिकार करना मगरमच्छ को पड़ा भारी, लगा 860 वॉट बिजली का झटका

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो