चीन के सिचुआन प्रांत में रहने वाले झांग और डिंग लियाओंग की बेटी जिनली थैलेसीमिया नाम की गंभीर बीमारी से पीड़ित थी। जिनली के शरीर के ब्लड सेल्स धीरे-धीरे काम करना बंद कर रहे थे। शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो रही थी। इलाज में 10 लाख रुपए से ज्यादा खर्च हो चुके थे, लेकिन डॉक्टर्स का कहना था कि बच्ची के पास ज्यादा समय नहीं है।
डिंग और झांग ने अपनी बेटी के मन से मौत का डर निकालने के लिए एक अनोखा तरीका निकाला। झांग ने घर के आंगन में ही एक कब्र खोदी। बेटी के साथ उसी कब्र में खेलने और सोने लगे। वह बेटी को कब्र से परिचित करवाने के लिए उसे रोज कब्र के पास लेकर आते थे।