scriptOMG! लड़की ने शादी के लिए किया मना, तो पापा को किडनैप करके घुमाता रहा युवक | girl refused to marry, young man kidnap her father | Patrika News

OMG! लड़की ने शादी के लिए किया मना, तो पापा को किडनैप करके घुमाता रहा युवक

locationनई दिल्लीPublished: May 30, 2019 07:52:51 pm

Submitted by:

Navyavesh Navrahi

लड़की से शादी करना चाहता था युवक
एक अन्य लड़की काे भी कर रहा था डेट
पुलिस ने मथुरा से दबोचा

kidnap
वो जमाना गयाा, जब प्यार को प्यार की तरह ही ट्रीट किया जाता था। अब इसके मायने बदल गए हैं। प्यार के बारे में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। एक लड़की ने जब एक युवक को शादी के लिए मना किया तो, वो चुप करके नहीं बैठा बल्कि उसने लड़की के पिता को किडनैप कर लिया आैर लड़की पर शादी करने का दबाव बनाने लगा।
यह घटना दिल्ली के द्वारिका की है। जहां एक युवक ने पूरे फिल्मी स्टाइल में इस घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, संजय कुमार नाम का एक युवक एक लड़की से प्यार करता था। जब लड़की को यह पता चला कि वे किसी अन्य लड़की के साथ भी डेट कर रह है, तो उसने युवक से दूरी बनानी शुरू कर दी। लेकिन वे लड़की के पीछे पड़ा रहा आैर शादी करने का दबाव बनाने लगा। उसने लड़की के घरवालों से भी बात की। वो भी नहीं माने। एेसे में लड़के ने फिल्मी स्टाइल में लड़की के पिता को किडनैप कर लिया।
एेसे हुआ खुलासा

जानकारी के अनुसार, लड़की के पिता एक दुकान पर काम करते थे। जब वे समय पर दुकान पर नहीं पहुंचे, तो दुकान के मालिक ने दूसरे शख्स से पूछा। उसने बताया कि कुछ लोग उसे जबरन कार में बिठाकर ले गए है। दुकान के मालिक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पिता के अपहरण के बाद, उनकी बेटी के मोबाइल पर एक काॅल आई।दूसरी तरफ से लड़की के पिता की आवाज थी। उन्होंने बताया कि वो सुरक्षित हैं और इस समय सोनीपत में हैं। साथ ही यह भी कहा कि तुम संजू नाम के लड़के से शादी कर लो।
इतना सुनते ही लड़की की समझ में आ गया कि उनके पिता का अपहरण करने वाला कोई और नहीं, बल्कि उसका पूर्व प्रेमी संजय है। उसने भी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने संजय का मोबाइल सर्विलांस पर लगा दिया। उसकी लोकेशन मथुरा आई। पुलिस ने मथुरा से युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक ने पुलिस को बताया कि वो लड़की को बेहद प्यार करता है। जब उसके घरवालों ने भी शादी से मा कर दिया, तो उसने अपने तीन दोस्तों से मिलकर लड़की के पिता का अपहरण करने का प्लान बनाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो