scriptअपने पालतू कुत्ते के साथ घिनौनी हरकत कर रहा था युवक, मन नहीं भरा तो किया ऐसा | florida man raped his pet dog and put the video online | Patrika News

अपने पालतू कुत्ते के साथ घिनौनी हरकत कर रहा था युवक, मन नहीं भरा तो किया ऐसा

locationनई दिल्लीPublished: Feb 18, 2019 04:23:59 pm

Submitted by:

Priya Singh

फ्लोरिडा से पोस्ट किए गए इस वीडियो को दूसरे किसी राज्य के शख्स ने देखा और पिनेलस काउंटी शेरिफ कार्यालय में इसकी शिकायत की। वीडियो की जांच की गई तो वह वाकई आपत्तिजनक और विचलित कर देने वाला था।

florida man raped his pet dog and put the video online

अपने पालतू कुत्ते के साथ घिनौनी हरकत कर रहा था युवक, मन नहीं भरा तो किया ऐसा

नई दिल्ली। 21 वर्षीय एक युवक ने अपने पालतू कुत्ते के साथ ज्यादती कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। फ्लोरिडा का रहने वाला स्टीवर्ट ऑस्कर निकोल्स नाम के शख्स को अपने कुत्ते के साथ बदसलूकी करते हुए एक वीडियो में देखा गया। बता दें कि कुत्ते के साथ की गई इस हरकत का लोग जमकर विरोध कर रहे हैं। लोगों के विरोध के बाद पुलिस हरकत में आई और इस युवक को गिरफ्तार कर लिया। जो इस घटना के बारे में सुन रहा है उसका कहना है कि यह इंसानियत के खिलाफ है। बता दें कि आरोपी शख्स ने एक हस्की नस्ल के कुत्ते का कॉस्टयूम पहन इस घिनौने काम को अंजाम दिया। शख्स द्वारा किया गया यह काम बेहद परेशान कर देने वाला है।
यह भी पढ़ें- मां के मृत शरीर को 54 कंबलों में लपेटकर घर में रखा, महीनेभर बाद पुलिस ने बेटी को किया गिरफ्तार

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स ने फ्लोरिडा से एक वीडियो पोस्ट की थी। उस वीडियो को दूसरे किसी राज्य के शख्स ने देखा और पिनेलस काउंटी शेरिफ कार्यालय में इसकी शिकायत की। वीडियो की जांच की गई तो वह वाकई आपत्तिजनक और विचलित कर देने वाला निकला।

यह भी पढ़ें- परिवार कर रहा था शादी की तैयारियां, पिता ने कहा- वह शादी के लिए घर आने वाला था अब…

10 अन्य लोगों को किया गया गिरफ्तार

वीडियो की जांच करने वाले अधिकारियों का कहना है कि मालिक के इस बर्ताव पर कुत्ता दर्द से भौंक रहा था। उसने भागने की कोशिश की तो निकोल्स ने उसे मारा भी। एक अंग्रेजी मीडिया में छपी खबर के मुताबिक, आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि इस निर्दयी शख्स ने वाकई अपने पालतू कुत्ते के साथ संबंध बनाया और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर दिया था। बता दें कि वीडियो के आपत्तिजनक होने पर उसे सोशल मीडिया से हटा दिया गया है। पुलिस ने इस घटना की शिकायत मिलने के एक ही हफ्ते में निकोल्स को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने इसके खिलाफ पशु संग क्रूरता करने का मामला दर्ज किया है। साथ ही कुत्ते संग अत्याचार वाले वीडियो को देखने वाले 10 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो