script

महिला कांस्टेबल ने मासूम बच्ची को कराया स्तनपान, विभाग के अफसरों ने की तारीफ

Published: Jan 01, 2019 05:16:58 pm

Submitted by:

Neeraj Tiwari

भूख से तड़प रही एक मासूम सी बच्ची को एक महिला पुलिसकर्मी ने अपना दूध पिलाया।

female constable

महिला कांस्टेबल ने मासूम बच्ची को कराया स्तनपान, विभाग के अफसरों ने की तारीफ

नई दिल्ली। कहते हैं जिसका कोई नहीं होता उसका भगवान होता है। अगर भगवान किसी को जन्म देकर धरती पर भेजता है तो उसके रहने, खाने और उसकी देखभाल करने के लिए भी किसी न किसी को सुनिश्चित करता है। ऐसा ही एक मामला हैदराबाद में देखने को मिला है। जहां भूख से तड़प रही एक मासूम सी बच्ची को एक महिला पुलिसकर्मी ने अपना दूध पिलाया। इस बात की जानकारी स्थानीय लोगों को लगते ही यह महिला सुर्खियों में आ गई वहीं पुलिस विभाग के आला अधिकारियों ने उनके इस काम के लिए सम्मानित किया है। इस महिला कांस्टेबल का नाम प्रियंका है।
वहीं लावारिस बच्ची को अपना दूध पिलाकर कांस्टेबल प्रियंका सुर्खियों में आ गईं। जिसके बाद सोशल मीडिया में लोग प्रियंका के इस कार्य की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। बता दें कि एक मासूम बच्ची हैदराबाद के ओस्‍मानिया जनरल हॉस्पिटल के बाहर रो रही थी। बच्ची को रोता देखकर एक आदमी उसे अपने साथ ले गया लेकिन जब बच्ची रोने लगी तो वह उसे अफजलगंज पुलिस स्टेशन लेकर चला गया। जहां उसे कांस्टेबल रविंद्र मिला। बच्ची को रोता देख रविंद्र का दिल पसीज आया और उसने अपनी पत्नी कांस्टेबल प्रियंका को फोन करके लावारिस बच्ची मिलने की बात बताई और थाना आने को कहा।
थाना आकर प्रियंका ने मासूम बच्ची को अपना दूध पिलाया फिर इलाज के लिए पेटलबुर्ज स्थित सरकारी अस्‍पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया और उसकी मां की तलाश करना शुरू कर दी। बाद में पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला अपना बच्चा खो जाने के चलते रो रही है। पड़ताल करने पर मालूम हुआ कि यह उसकी ही बेटी है। ऐसे में प्रियंका की बदौलत मासूम बच्ची को अपनी मां मिल गई। वहीं मासूम को स्तनपान कराने के कारण हर कोई महिला पुलिस प्रियंका की तारीफ कर रहा है तो हैदराबाद पुलिस कमिश्‍नर ने इस कपल को सम्‍मानित किया है।

ट्रेंडिंग वीडियो