scriptप्रेमिका को किसी और से शादी करते देख प्रेमी ने चला दी गोली, जान से उसे मारने के बाद किया… | Ex boyfriend killed his girlfriend in Raebareli | Patrika News

प्रेमिका को किसी और से शादी करते देख प्रेमी ने चला दी गोली, जान से उसे मारने के बाद किया…

Published: Mar 14, 2019 10:44:23 am

Submitted by:

Arijita Sen

मंडप पर ही मौजूद था दुल्हन का पूर्व प्रेमी
अपने गुस्से पर नहीं कर पाया काबू
खुद को भी मार दी गोली

That bride

प्रेमिका को किसी और से शादी करते देख प्रेमी ने चला दी गोली, जान से उसे मारने के बाद किया…

नई दिल्ली। प्यार में धोखा मिलना आज के जमाने में कोई नई बात नहीं है। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो इस प्रकार की घटना से सीख लेकर जिंदगी में आगे बढ़ जाते हैं जबकि कुछ में बदले की भावना भर जाती है। हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां प्यार में धोखा खाए एक शख्स ने दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया जिसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। आइए इस भयंकर हादसे की पूरी जानकारी हम आपको देते हैं।

सबसे पहले बता दें कि यह घटना रायबरेली की है। बछरांभा थानान्तर्गत आने वाले गांव गाजियापुर के रहने वाले पूंतिलाल की बेटी की शादी उन्नाव के आगापुर गांव में रहने वाले युवक अनिल के संग हो रही थी। मंडप में दोनों की शादी बड़े ही धूमधाम से हो रही थी। मेहमानों की भी काफी भीड़ थी। उस वक्त समारोह में दुल्हन का पूर्व प्रेमी भी मौजूद था।

जयमाल की तैयारियां चल रही थी। अपनी प्रेमिका को दुल्हन के जोड़े में किसी और के साथ देखकर प्रेमी से रहा नहीं गया। गुस्से में उसने अपना आपा खो दिया और बन्दूक से दुल्हन पर गोली दाग दी। देखते ही देखते खून से लथपथ दुल्हन जमीन पर गिर पड़ी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

किस्सा यही खत्म नहीं हुआ। अपनी प्रेमिका को गोली मारने के बाद उसने खुद को भी गोली मार दी। इसके बाद उसे जख्मी हालत में स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।

 

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो