scriptकरोड़ों का बंगला और लग्जरी कार होने के बावजूद भी ये महिला सड़कों पर लगाती हैं स्टॉल, पूरी कहानी जानकर रो देंगे आप | Despite having luxury house and car this woman puts stall on the road | Patrika News

करोड़ों का बंगला और लग्जरी कार होने के बावजूद भी ये महिला सड़कों पर लगाती हैं स्टॉल, पूरी कहानी जानकर रो देंगे आप

Published: Dec 16, 2018 03:45:28 pm

Submitted by:

Arijita Sen

जब उन्होंने ठेला लगाने का फैसला किया तब कई लोगों ने इसका विरोध किया था, लेकिन उन्होंने किसी की भी एक न सुनी।

उर्वशी

करोड़ों का बंगला और लग्जरी कार होने के बावजूद भी ये महिला सड़कों पर लगाती हैं स्टॉल, पूरी कहानी जानकर रो देंगे आप

नई दिल्ली। वक्त एक ऐसी चीज है जो कभी भी बदल सकती है। इसीलिए कहा जाता है कि वक्त अगर अच्छा है तो कभी किसी चीज पर गुरूर नहीं करना चाहिए और वक्त अगर खराब चल रहा है तो धैर्य और साहस के साथ उसका मुकाबला करना चाहिए। आज हम आपको एक ऐसी ही घटना के बारे में बताएंगे जिसे सुनकर आपको भी समय की ताकत का अंदाजा हो जाएगा।

दिल्ली के पास स्थित गुरूग्राम की यह बात किसी भी इंसान को सीख दे सकती है। यहां सड़क पर एक महिला छोले-कुल्चे का ठेला लगाती हैं। हालांकि इसमें कोई नई बात नहीं है, लेकिन हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि उर्वशी नामक यह महिला करोड़ रुपये के बंगले में रहती हैं और तो और उनके पास अपनी लग्जरी एसयूवी गाड़ी भी है।यह सुनकर किसी को भी ऐसा लग सकता है कि यदि ऐसा है तो वो महिला सड़कों पर ठेला क्यों लगाती हैं? इसके पीछे का कारण जानकर दर्द से आपका भी दिल पसीज जाएगा।

 

उर्वशी

दरअसल, आज से लगभग 6 साल पहले उर्वशी के पति का एक भयंकर एक्सीडेंट हो गया था जिसमें वो बुरी तरह से घायल हो गए थे। अभी तक उनका इलाज चल रहा है। ऐसे में घर की जिम्मेदारियों को पूरा करना अब उर्वशी का फर्ज था जिसे उन्होंने बखूबी कर दिखाया। परिवार की पूरी जिम्मेदारी को हंसते-खेलते उन्होंने स्वयं अपने कंधो पर उठा लिया हैं।

पति के साथ हुई उस दुर्घटना के बाद जमा पूंजी से कुछ दिनों तक उर्वशी ने अपना घर चलाया। उन पैसों से उन्होंने नर्सरी स्कूल में बच्चों को भी पढ़ाया, लेकिन जैसे-जैसे वक्त बीता उन्हें लगने लगा कि अब इससे कुछ नहीं होने वाला, तभी उन्हें इस व्यवसाय का आइडिया आया। स्थिति और खराब हो इससे पहले ही उर्वशी ने दुकान खोल ली। उर्वशी का कहना है कि, उन्हें खाना बनाना काफी अच्छा लगता है और इसी वजह से उन्होंने इसमें निवेश करने का मन बना लिया।

उर्वशी के ठेले पर आने वाले लोग उन्हें देखकर हैरान हो जाते हैं। उर्वशी ग्रेजुएट है और फर्राटेदार अंग्रेजी में बात भी करती हैं। उर्वशी का कहना है कि, जब उन्होंने ठेला लगाने का फैसला किया तब कई लोगों ने इसका विरोध किया था, लेकिन उन्होंने किसी की भी एक न सुनी। मन में जो ठाना था उसे करके दिखाया। आज उनका बिजनेस काफी अच्छे से चल रहा है। उर्वशी का कहना हैं कि, एक दिन में लगभग 2-3 हजार की आमदनी हो जाती है।

वाकई में उर्वशी जैसी महिला न केवल अपने परिवार वालों के लिए बल्कि हर किसी के लिए मिसाल हैं। उनकी ये कहानी सबको प्रेरित करती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो