scriptये गाय ग्राउंड पर खेलने लगी फुटबॉल, देखकर हर कोई रह गया हैरान | cow playing football in ground video goes viral | Patrika News

ये गाय ग्राउंड पर खेलने लगी फुटबॉल, देखकर हर कोई रह गया हैरान

Published: Jul 02, 2019 03:30:34 pm

Submitted by:

Prakash Chand Joshi

सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है
हर्षा भोगले ने ट्विटर पर शेयर किया वीडियो
लोग काफी पसंद कर रहे हैं इस वीडियो को

viral video

ये गाय ग्राउंड पर खेलने लगी फुटबॉल, देखकर हर कोई रह गया हैरान

नई दिल्ली: भारत देश में गाय को माता माना जाता है। यहां लोग गाय ( cow ) की पूजा करते हैं। साथ ही उसका दूध भी निकालते हैं। लेकिन इन दिनों एक गाय का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी धूम मचा रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि भला वीडियो ( video ) में ऐसा क्या है, तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर इस वीडियो में क्या है जिसके कारण ये सोशल मीडिया पर वायरल ( viral ) हो रहा है।

 

https://twitter.com/bhogleharsha/status/1145760592181059592?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/vishkanyaaaa/status/1145890748157480962?ref_src=twsrc%5Etfw

क्या कर रही है गाय

दरअसल, पूर्व क्रिकेटर हर्षा भोगले ( Harsha Bhogle ) ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में एक गाय फुटबॉल ( football ) ग्राउंड में है और वो कमाल का फुटबॉल खेलती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो में गाय अपने पैरों के बीच में फुटबॉल को दबाकर रखती है। भोगले ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा ‘ये आज की सबसे मजेदार चीज है जिसे आप देखेंगे!’ इसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया ( social media ) पर वायरल हो गया। अब तक इस वीडियो को 5 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं 56 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

https://twitter.com/chetan3786/status/1145885365472862208?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/DB2Guide/status/1145923472532463616?ref_src=twsrc%5Etfw

क्या कहना है लोगों का

ट्विटर ( Twitter ) पर एक यूजर के मुताबिक, ये वीडियो गोवा ( Goa ) का है। हालांकि, इस बात की आधिकारिक पृष्टि नहीं हुई है कि ये वीडियो है कहां का। लेकिन इस यूजर ने ट्विटर पर लिखा ‘वीडियो गोवा का है… यहां तो जानवर भी फुटबॉल खेलते हैं लगता है ये पिछले जन्म में फुटबॉलर था।’ इसके बाद तो कमेंट की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा ‘इसके अंदर मेसी और रोनल्डो की आत्मा प्रवेश कर गई है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा ‘गाय ने शुरू में सोचा होगा कि यह एक तरबूज है… उसका ये पोज बहुत प्यारा है।’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो