scriptशिकार करने गए थे शिकारी खुद ही हो गए ढेर, जानवरों ने मिलकर सिखाया सबक | Animals attacked on Smuggler in Kruger national park | Patrika News
हॉट ऑन वेब

शिकार करने गए थे शिकारी खुद ही हो गए ढेर, जानवरों ने मिलकर सिखाया सबक

जानवरों को बर्दाश्त नहीं हुआ उन पर जुल्म
मिलकर किया अटैक
कंकाल और कपड़ों के अलावा नहीं बचा कुछ

नई दिल्लीApr 08, 2019 / 10:28 am

Arijita Sen

Wild animals

शिकार करने गए थे शिकारी खुद ही हो गए ढेर, जानवरों ने मिलकर सिखाया सबक

नई दिल्ली। जंगल में जानवरों को उनके हाल पर छोड़ देना ही बेहतर है। उन्हें हद से ज्यादा परेशान करने पर वह भी बदला ले सकते हैं। इसी बात को सच होते देखा गया दक्षिण अफ्रीका के एक जंगल में। यहां स्थित क्रूगर नेशनल पार्क में 4 तस्कर पहुंचे। उनका मकसद गैंडे का शिकार करना था। घटना 2 अप्रैल की है।

पहले तो जंगल में घुसते ही हाथियों ने उनका पीछा किया जिससे ये तस्कर बुरी तरह से जख्मी हो गए। एक तस्कर की जान शेर के हमले से गई। खबर मिलते ही जब तस्कर के परिवार के सदस्य जंगल में उन्हें ढूंढ़ने के लिए गए तो कंकाल और कपड़ों के अलावा कुछ और उनके हाथ नहीं लगा।

 

 

Kruger National Park

क्रूगर नेशनल पार्क के अधिकारी ग्लेन फिलिप्स का घटना के बारे में कहना है कि क्रूगर नेशनल पार्क में जंगली जानवरों का डेरा है। ऐसे में पैदल जंगल में इस तरह से प्रवेश करना खतरे से खाली नहीं है। लंबे समय से काफी कोशिश करने के बाद भी जंगल से गैंडे की तस्करी को रोका नहीं जा रहा था। शायद इस घटना से बाकी के तस्करों को सबक मिला होगा। हालांकि हम मारे गए तस्करों के परिवार के प्रति वह दुख प्रकट करते हैं।

Lion in <a  href=
Kruger National Park k ” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/04/08/14_4395637-m.jpg”>

इस हादसे ने तो इंसानों को एक सबक सिखा ही दिया है कि बार-बार जंगली जानवरों को छेड़ने पर वह भी परेशान होते हैं और इस बात का बदला भी ले सकते हैं।

Home / Hot On Web / शिकार करने गए थे शिकारी खुद ही हो गए ढेर, जानवरों ने मिलकर सिखाया सबक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो