scriptएजाज खान की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन, जानकर आप रह जाएंगे हैरान | ajaz khan arrested by mumbai cyber police | Patrika News

एजाज खान की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन, जानकर आप रह जाएंगे हैरान

Published: Jul 19, 2019 02:41:22 pm

Submitted by:

Prakash Chand Joshi

बिग बॉस में जा चुके हैं एजाज खान
मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

mumbai police

एजाज खान की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन, जानकर आप रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली: आज के दौर में कई तरह की ऐप चर्चा में हैं, जिनका लोग काफी इस्तेमाल करते हैं। इन्ही में से एक है टिक टॉक ( tiktok )। इस पर लोग कई तरह के फनी वीडियो ( video ) बनाकर डालते रहते हैं। लेकिन हाल ही में पूर्व बिग बॉस ( Bigg Boss ) कंटेस्टेंट एजाज खान ( Ajaz Khan ) ने टिक टॉक पर कुछ ऐसा वीडियो बनाया, जिसकी वजह से अब उन्हें मुंबई साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।

 

https://twitter.com/hashtag/Aijazkhanarrested?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/AjazKhan?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

क्यों किया गया गिरफ्तार

दरअसल, झारखंड ( Jharkhand ) में मॉब लिंचिंग की घटना के बाद एजाज खान ने टिक टॉक के कुछ स्टार्स के साथ एक वीडियो बनाकर शेयर किया था। इस वीडियो में उन्होंने मुंबई पुलिस ( Mumbai Police ) का मजाक भी उड़ाया था। आलम ये था कि #AjajKhan ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा था। इसके बाद उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के मुताबिक, सेक्शन 153A ओर 67 के तहत एजाज को गिरफ्तार किया गया है और अब जल्दी ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। ऐसे में सोशल मीडिया ( social media ) पर लोग उनको लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं देने लगे।

https://twitter.com/hashtag/AjazKhan?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/AjazKhan?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/AjazKhan?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

क्या कहा लोगों ने

ट्विटर ( Twitter ) से लेकर फेसबुक ( Facebook ) तक लोगों ने एजाज खान की इस हरकत पर कई प्रतिक्रियाएं दी। ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा ‘मुंबई पुलिस एजाज खान से कह रही होगी माफी गलतियों की होती है, गुनाहों की नहीं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा एजाज खान कह रहे हैं मुझे घर जाना है। लोगों ने कई मीम्स बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किए। गौरतलब, है कि आज के दौर में हर कोई सोशल मीडिया पर कई वीडियो या फोटो शेयर करता है। लेकिन कब ये चीजें हम पर भारी पड़ जाए कुछ कहा नहीं जा सकता।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो