scriptआखिर क्यों जवाब दे रहा है किसानों का सब्र और वे हो रहे नाराज…..जानिए यहां | Why is the answer to the farmers' patience and they are angry ... | Patrika News

आखिर क्यों जवाब दे रहा है किसानों का सब्र और वे हो रहे नाराज…..जानिए यहां

locationहोशंगाबादPublished: Jul 19, 2019 12:18:17 pm

Submitted by:

Rahul Saran

६६ हजार किसानों को बंटना है १२७५२ लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि, बजट जुटाने में फूल रहा दमकिसानों को राशि का इंतजार

patrika

Mandi,Ujjain,farmer,problem,nagda,cm helpline number,millions of rupees,

होशंगाबाद। जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने वाले हजारों किसानों को करीब डेढ़ महीने बाद भी प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है। इस राशि के भुगतान के लिए ना तो कोई आदेश आया है और ना ही अब तक प्रोत्साहन राशि का बजट मिला है। प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने से किसान दफ्तारों के चक्कर काट रहे हैं। कृषि विभाग और खाद्य आपूर्ति विभाग भी इस बारे में कुछ भी बताने की स्थिति में नही हैं।
—–
७० हजार का पंजीयन, ६६ हजार ३५७ ने बेचा
कृषि उपज मंडी और उपार्जन केंद्रों पर २४ मार्च से २५ मई तक गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीदी हुई थी। इसके लिए ७० हजार से ज्यादा किसानों ने पंजीयन कराया था। पंजीकृत किसानों में से करीब ६६ हजार ३५७ किसान उपार्जन केंद्रों और कृषि मंडियों में अपना गेहूं बेचने पहुंचे थे। इन्हीं ६६३५७ किसानों को प्रोत्साहन राशि का इंतजार है। हर दिन किसान अपने बैंक खातों को चेक कर रहे हैं और सिस्टम को कोस रहे हैं।
———-
सवा अरब की राशि अटकी
जिले में इन ६६ हजार ३५७ किसानों को १६० रुपए प्रति क्विंटल के मान से प्रोत्साहन राशि दी जाना है। इस मानक से करीब १२७५२ लाख रुपए की राशि का भुगतान होना है। अब तक इस प्रोत्साहन राशि के लिए जिलास्तर से कोई ठोस प्रयास होते नहीं दिख रहे हैं।
—–
४४ किसानों को नहीं मिला अब तक १ रुपए
समर्थन मूल्य पर खरीदी प्रक्रिया के दौरान ६६३५७ किसानों से करीब ७.९७ लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी हुई थी। गेहूं बेचने वाले किसानों में ६६३१३ किसानों को १४६७ करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि का भुगतान पहले हो चुका है। अभी करीब ४४ किसानों का उनके बैंक खातों की गडबड़ी के कारण करीब ३० लाख रुपए रुके हैं। खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग यह राशि भी जल्द से जल्द किसानों के खाते में जाने की बात कह रहा है।
—-
किसने क्या कहा
किसानों को गेहूं बेचे हुए दो से तीन महीने का वक्त हो गया है मगर अब तक प्रोत्साहन राशि का ही भुगतान नही हुआ है। राशि का भुगतान नहीं होने से कई किसानों के घरों में जरुरी काम रुके हुए हैं।
विजय चौधरी बाबू, किसान जुझारपुर
प्रोत्साहन राशि के संबंध में अब तक किसी तरह के कोई आदेश शासन ने नहीं दिए हैं। जैसे ही शासन इस संबंध में कोई आदेश देगा तो राशि का भुगतान हो जाएगा।
जीतेंद्र ङ्क्षसह, उपसंचालक कृषि होशंगाबाद

ट्रेंडिंग वीडियो