scriptभगवान बलराम जन्मोत्सव पर शिव की मोबाइल स्पीच | Shivas Mobile Speech | Patrika News

भगवान बलराम जन्मोत्सव पर शिव की मोबाइल स्पीच

locationहोशंगाबादPublished: Aug 13, 2017 11:51:00 pm

Submitted by:

harinath dwivedi

किरार समाज ने मनाई बलराम जयंती, तीन जिलों से हजारों समाज बंधु हुए शामिल

Shivas Mobile Speech

Shivas Mobile Speech

पिपरिया. किरार धाकड़ क्षत्रिय महासभा द्वारा रविवार को किरार दिवस के रूप में भगवान बलराम का जन्मोत्सव मनाया गया। सीताराम मंदिर से पूजन अर्चन के बाद एक दर्जन झांकियों के साथ भजन कीर्तन करते भगवान बलराम की शोभायात्रा निकाली गई। दोपहर बाद कृषि उपज मंडी में मुख्य समारोह प्रारंभ हुआ। बलराम जयंती समारोह में बतौर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल नहीं हो सके इसे लेकर आयोजन समिति में निराशा रही।
मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप पीडब्लूडी मंत्री राम पाल सिंह ने समाज की मांग पर भोपाल में सामाजिक भवन के लिए भूमि आवंटन कराने का आश्वासन देते हुए मुख्यमंत्री की किसान कृषि नीति पर विस्तार से बात रखी। उन्होंने स्वागत गीत प्रस्तुत करने वाले छात्रा समूह को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। दर्शन सिंह चौधरी ने कहा वे समाज और किसान हित में हमेशा कार्य करते रहेंगे। किरार समाज जिलाध्यक्ष प्रभात चौधरी ने संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। खेती-किसानी से संबंधित राजेन्द्र हरदेनिया की पत्रिका का अतिथियों ने मंच से विमोचन किया।
कार्यक्रम को विधायक ठाकुर दास नागवंशी, सामाजिक पदाधिकारी शंकर सिंह पटेल, जगदीश सिंह विधायक रामकिशन पटेल, दिलीप सिंह सूर्यवंशी ने भी संबोधित किया। समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल, ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन अध्यक्ष देवेन्द्र पटेल, नपाध्यक्ष राजीव जायसवाल, मंडी अध्यक्ष दिनेश पटेल, अंत्योदय समिति उपाध्यक्ष संपत मूंदड़ा, जनपद अध्यक्ष अर्चना साहू सहित होशंगाबाद, नरसिंहपुर, रायसेन जिले से हजारों की संख्या में सामाजिक बंधु शामिल हुए। नीतिराज पटैल ने संचालन किया व भूपेन्द्र पटैल ने सामाजिक भवन की रूपरेखा और दानदाताओं की जानकारी दी।

मोबाइल से किया संबोधित….
समारोह के बीच कार्यक्रम के सूत्रधार भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष के मोबाइल पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का फोन आया और सीएम ने किरार समाज को प्रणाम करते हुए बलराम जयंती की बधाई दी एवं स्वस्थ्य खराब होने एव अति व्यस्तता की वजह से कार्यक्रम में शामिल नहीं होने पर क्षमा मांगी। इस दौरान उन्होंने फोन पर ही अपने संबोधन में कहा कि किसानों के हित में हमेशा कार्य करते रहेंगे। बनखेड़ी में दुधी नदी से सिंचाई परियोजना प्रारंभ कर किसानों को भरपूर सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराएंगे। बंटवारा नामांतरण के केस तीन माह के अंदर निराकृत करने राजस्व अमले को निर्देशित किया है इसके बाद किसानों की केस पेंडिंग रहने पर कार्रवाई प्रस्तावित करेंगे। किसानों को उपज का बाजिब दाम, समर्थन मूल्य खरीदी में अंतर की राशि आदि विषयों पर मुख्यमंत्री ने समाजिक बंधुओं को आश्वासन दिया।

कुरीतियां दूर करने इन मुददों पर हो रहा काम
किरार समाज एवं मातृ शक्ति संगठन ने समाज सुधार के लिए सकारात्मक निर्णय लिए हैं। प्रमुख रूप से डलिया प्रथा बंद, मृत्यु भोज बंद करने सतत प्रयास, विवाह में फूहड़ नृत्य आक्रेस्ट्रा प्रतिबंधित, रसोई में बिदाई प्रथाबंद, फलाहार न दी जाए न ली जाए, दहेज प्रदर्शन पर रोक, नशा मुक्ति, प्रतिभावान छात्रों को प्रोत्साहन राशि, मोबाइल संदेश स्वीकार्य किए जाए। हरछट को किरार दिवस के रूप में मनाया जाए।
जमीन पर बैठे आयोजन के सूत्रधार
आयोजन के मुख्य सूत्रधार दर्शन सिंह चौधरी सबकों मंच पर बैठकार स्वयं सामाजिक बंधुओं के बीच फर्श पर बैठ गए। मातृशक्ति ने मंच पर बुलाया वे नहीं आए तो मातृशक्ति ने कहा कि वे मंच छोड़कर नीचे आ रहीं हैं इसके बाद वे मंच पर पहुंचे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो