scriptबड़ी खबर : करंट लगने से 4 की मौत | Four die from Current | Patrika News

बड़ी खबर : करंट लगने से 4 की मौत

locationहोशंगाबादPublished: Feb 21, 2019 06:24:05 pm

Submitted by:

sandeep nayak

दो घटनाओं में गर्भवती महिला सहित दो अन्य की मौत

Four die from Current

बड़ी खबर : करंट लगने से 4 की मौत

पिपरिया। गुरुवार का दिन दो परिवारों में लिए बुरा साबित हुआ। दरअसल दो अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई। इसमें एक गर्भवती महिला भी शामिल है। जानकारी के अनुसार ग्राम तरौंन कला और मटकुली में बिजली करंट से यह मौतें हुई हैं। सबसे गंभीर मामला तरौंनकला में हुआ। वहीं एक मामले में मृतक के परिवार में ही गुरुवार को शादी समारोह था। इसके लिए गांव में बारात भी आ चुकी थी।
नहाने गई महिला को लगा करंट
तरौंनकला में नलकूप पर नहाने गई 24 वर्षीय महिला सुलेखा पत्नी ललित को करंट लगा गया। साथ ही पास में खड़ी उसकी 18 माह की बच्ची भी करंट की चपेट में आ गई। जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। सुलेखा को ७ माह का गर्भ था।
दूसरा मामला
एक अन्य मामले में डॉक्टर सोनी ने बताया मटकुली में करंट से ४ वर्षीय नंदिनी पिता नंदलाल की मौत हुई है। उल्लेखनीय है कि तरौंक्ला कला गांव में मृतका के परिवार में विवाह समारोह था यहां मामा के यहां गंगा बाई नामक लड़की का विवाह होना था बरात आ चुकी थी उसी दौरान यह हृदय विदारक घटना हो गई। ग्रामीण की मदद से परिजनों को रात को दूसरे गांव भेजा जहां गंगा माई की विवाह की रस्म की गई। करंट से गर्भवती सुलेखा और उसकी १८ माह की बच्ची की मौत पर पूरे गांव में शोक है। घटना की खबर सुनते ही सभी ग्रामीण मृतकों का शव लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे और यहां पीएम के बाद शव को लेकर गांव वापस हुए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो