script

MP ELECTION 2018 मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारे पर मत्था टेक रहे ‘बाबूजी

locationहोशंगाबादPublished: Nov 17, 2018 04:26:48 pm

Submitted by:

sandeep nayak

सरताज सिंह लोगों से हाथ जोड़कर इशारों में वोट मांग रहे

Former minister sartaj singh and mp assembly elections 2018

MP ELECTION 2018 मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारे पर मत्था टेक रहे ‘बाबूजी

होशंगाबाद. चुनाव के बाद जनता अपने चुने हुए प्रतिनिधि को देखने के लिए तरस जाती है। लेकिन अब हालात बदले हुए हैं। वोट के लिए नेताजी खुद उनका इंतजार करते हुए दिख जाएंगे। कांग्रेस प्रत्याशी सरताज सिंह को भी शुक्रवार को एक धार्मिक स्थल के बाहर 20 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। वे प्रचार के बीच मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारे में मत्था टेक रहे हैं। लोगों से हाथ जोड़कर इशारों में वोट मांग रहे। उनके हाथ जोड़ते ही लोग बोल पड़ते हैं- हम आपका ख्याल रखेंगे बाबूजी।
सुबह साढ़़े 11 बज रहे हैं। रसूलिया में सरताज सिंह हाथ जोड़कर लोगों से मिलते हुए आगे बढ़ रहे हैं। यहां से वे ग्वालटोली पहुंचे। सर्मथकों ने फलो से तौला इसके बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहा- मैं जानता हूं, आप सभी क्या चाहते हो। नर्मदा में अवैध उत्खनन हो रहा है, इसे हमें रोकेंगे और पानी को स्वच्छ रखना एवं क्षेत्र का विकास करना हमारी पहली प्राथमिकता होगी।
यहां से आगे बढ़े तो सामने गुरुद्वारा देख मत्था टेका। फिर ईदगाह मस्जिद की और निकल पड़े। यहां पर नमाज चल रही थी, इस कारण मस्जिद के बाहर ही कुर्सी लगाकर बैठ गए। करीब 20 मिनट इंतजार किया। जब पत्रिका ने पूछा कि आपको इंतजार करना पड़ रहा है तो बोले-इसमें मुझे कोई संकोच नहीं है। मैं कल भी जनता का सेवक था, आज भी हूं और कल भी रहूंगा। इसके बाद जैसे ही लोग बाहर निकले तो उनसे बिना कुछ बोले हाथ जोड़े और फिर उनके साथ ही आगे बढ़ गए। फिर यहां से बालागंज पहुंचे। यहां भी ऐसे ही करीब दस मिनट इंतजार करना पड़ा।

जब मतदाताओं का करना पड़ा इंतजार
सरताज अपने प्रचार में बात कम करते हैं और भाषण भी नहीं देते। वे हाथ जोड़कर लोगों से इशारों में बात कर रहे हैं। एक बात देखने में आई कि जैसे ही वे हाथ जोड़ते हंै- मतदाता खुद बोल पड़ता है- बाबूजी चिंता मत कीजिए, हम आपका ख्याल रखेंगे। चलते समय जो भी साथ है उनका हाथ पकड़ कर साथ चलता है। उनके साथ कार्यकर्ताओं की लंबी-चौड़ी भीड़ भी नहीं है। सिर्फ दो गाडिय़ों के साथ सुबह से शाम तक प्रचार करते हैं। उन्हें सब पहचानते हैं, इस कारण परिचय देने की भी जरूरत नहीं है। मोहल्ले के बाहर गाड़ी से उतरक हर मतदाता के घर के सामने कुछ मिनट रूककर खड़े होकर हाथ जोड़कर वोट देने की अपील कर आगे निकल जाते हैं। कई जगह युवा और बच्चे उनके साथ सेल्फी भी ले रहे हैं। ग्वालटोली में आगे बढ़ते ही एक मतदाता बोला- हमें बाबूजी पर पूरा भरोसा है। वे आज हमारे घर आए हैं, इसलिए उनका पूरा सम्मान रखेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो