scriptMp Election 2018: कांग्रेस का चुनावी खर्च भाजपा प्रत्याशी से आगे, इनका सबसे ज्यादा खर्च | BJP's election expenditure more than Congress | Patrika News

Mp Election 2018: कांग्रेस का चुनावी खर्च भाजपा प्रत्याशी से आगे, इनका सबसे ज्यादा खर्च

locationहोशंगाबादPublished: Nov 20, 2018 02:12:22 pm

Submitted by:

poonam soni

नौ प्रत्याशियों ने दिया खर्चे का हिसाब, वाहन, माइक, झंडे बैनर पर किए खर्च

election

Mp Election 2018: कांग्रेस का चुनावी खर्च भाजपा प्रत्याशी से आगे, इनका सबसे ज्यादा खर्च

पिपरिया. विधान सभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार चरम पर है। पहले जैसे लाव लशकर,ध्वनि प्रदूषण का असर भले कम हो लेकिन दबे पाव चुनावी संपर्क तेज हो गया है। प्रचार प्रसार के लिए राजनीतिक दल निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 17 नवंबर तक हुए खर्चे की सूची सौंप चुका है। अब तक कांग्रेस का चुनावी खर्च भाजपा प्रत्याशी से आगे चल रहा है। चुनाव में दावेदारी जताने भाजपा कांग्रेस के अलावा 7 अन्य दलों के प्रत्याशी प्रचार वाहनो,भोंपू,झंडे,बैनर लेकर प्रचार प्रसार में जुट गए है। सुबह से निकले प्रत्याशी देर रात तक घर घर तक अपनी पहुंच बनाने में जुटे है। प्रचार प्रसार के चुनाव आयोग के निर्धारित नियमों का असर भी चुनाव में दिख रहा है। एक्सपेंडेचर ऑब्जर्बर कार्यालय में हर तीन दिन के अंतराल में प्रत्याशी अपना चुनावी खर्च जमा करने में कोताही नही बरत रहे है। अब तक कांग्रेस के हरीश बेमन 1 लाख 93 हजार 88 रुपए और भाजपा के ठाकुर दास नागवंशी एक लाख 89 हजार 58 रुपए की राशि वाहन,माइक,झंडे,बैनर एवं अन्य जरुरतों पर खर्च कर चुके है। चुनाव खर्च में गोंडवाना पार्टी के नन्हे लाल 19 हजार 558 रुपए खर्च कर तीसरे क्रम पर और सबसे कम 5 हजार की राशि अब तक रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ए के करोढ़ी लाल ने खर्च की है। इधर विधान सभा निर्वाचन संपन्न कराने मतदान दलों का अंतिम चुनावी प्रशिक्षण शासकीय आरएनए स्कूल में सोमवार को जारी रहा। इवीएम की कमीशनिंग,वैलेट पेपर से सरकारी कर्मचारियों के मतदान प्रक्रिया का प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर्स ने दिया।
17 नवंबर 18 तक चुनाव खर्च का हिसाब

पार्टी का नाम- प्रत्याशी -खर्च राशि
भारतीय जनता पार्टी -ठाकुर दास नागवंशी- 189058
इंडियन नेशनल कांग्रेस- हरीश बेमन -193088
बहुजन समाज पार्टी -ब्रजेश कुमार -20950
आम आदमी पार्टी -संजय कोरी -9128
बहुजन संघर्ष दल- संजय अहिरवार -10850
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी -नन्हेलाल वंशकार -19558
अभा हिंदू महासभा -रामलाल मेहरा -13250
रिपब्लिकन पार्टी ए -कढोरी लाल -5000
निर्दलीय- महेन्द्र/घासीराम -10850

बीएलओ को पर्ची वितरण शुरु
विधान सभा चुनाव संपन्न कराने मतदाता सूची,मतदान पर्ची और चुनाव मार्गदर्शिका का वितरण सोमवार से निर्वाचन कार्यालय में प्रारंभ हो गया। बीएलओ को मतदान के लिए मतदान केंद्रों के हिसाब से सामग्री वितरित हो रही है। बीएलओ को केंद्र के अनुसार बनकर आए निर्वाचन कार्ड भी वितरित हो रहे है। मतदाता अपने बीएलओ से निर्वाचन कार्ड ले सकते है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो