scriptजिले में बढ़ी 25 हजार महिला वोटर, एक केंद्र भी बदला | 25 thousand women voters increased in the district, also a center chan | Patrika News

जिले में बढ़ी 25 हजार महिला वोटर, एक केंद्र भी बदला

locationहोशंगाबादPublished: Sep 18, 2018 11:29:25 pm

Submitted by:

govind chouhan

मंगलवार को कलेक्टर प्रियंका दास की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों की बैठक हुई। इसमें कलेक्टर ने यह जानकारी दी।

patrika

जिले में बढ़ी 25 हजार महिला वोटर, एक केंद्र भी बदला

होशंगाबाद. विधानसभा चुनाव के लिए इस बार जिले में महिला मतदाताओं की संख्या 25 हजार बढ़ गई है। इससे जेंडर रेशों भी बढ़ा है। पहले यह संख्या 3 लाख 80 हजार थी, जो नई मतदाता सूची के अनुसार बढ़कर 4 लाख 4 हजार हो गई है। मंगलवार को कलेक्टर प्रियंका दास की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों की बैठक हुई। इसमें कलेक्टर ने यह जानकारी दी। सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के प्रयास का आव्हान किया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य रिछारिया ने बताया कि पहले जेंडर रेशो 1000 पुरुष पर 876 महिला का था। जो अब 899 हो गया है। इसमें 23 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 1000 पुरुषों में 23 महिला मतदाता बढ़ी हैं।

चुनाव तैयारियों की जानकारी दी गई
कलेक्टर ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को विस चुनाव की प्रशासनिक तैयारियों की जानकारी दी। जिसमें 31 जुलाई को मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के पश्चात की गई कार्यवाही से अवगत कराया गया। 31 जुलाई की स्थिति में जिले में कुल 8 लाख 28 हजार 979 मतदाता थे, जिनमें 4 लाख 41 हजार 232 पुरुष, 3 लाख 87 हजार 710 महिलाएं एवं 37 थर्ड जेंडर शामिल थे। इसके पश्चात इस संबंध में 7 सितंबर तक दावा आपत्ति मांगी गई थी। 27 सितंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके अनुसार जिले में 8 लाख 54 हजार 985 मतदाता हैं, जिनमें 4 लाख 50 हजार 211 पुरुष, 4 लाख 4 हजार 734 महिलाएं एवं 40 थर्ड जेंडर शामिल हैं।

एक मतदान केंद्र बदला
सिवनीमालवा विधानसभा के मतदान केन्द्र क्रमांक 46 बिसौनीखुर्द के जर्जर स्कूल भवन को तोडऩे के बाद इसे पौने एक किमी दूर बिसौनीकला गांव के मिडिल स्कूल में स्थानांतरित किया जा रहा है।

नि:शक्त मतदाताओं को मिलेगी सुविधा
नि:शक्त, बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान केंद्र पर मतदान करने के लिए वालिंटियर के साथ व्हील चेयर, ट्राइसिकल, स्टिक आदि सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जिले में 8 हजार 467 दिव्यांग मतदाता चिन्हित किये जा चुके हैं। बैठक में शॉर्ट वीडियो फिल्म दिखाई गई। मंगलवार को कलेक्टर प्रियंका दास की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों की बैठक हुई। इसमें कलेक्टर ने यह जानकारी दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो