script

6 राशियों से हटने वाली है शनिदेव की क्रूर नजर, अब जीवन में आयेगी सिर्फ सुख और समृद्धि धन दौलत

locationहोशंगाबादPublished: Nov 20, 2018 06:12:40 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

6 राशियों से हटने वाली है शनिदेव की क्रूर नजर, अब जीवन में आयेगी सिर्फ सुख और समृद्धि धन दौलत

pandit ji

pandit ji

भोपाल। किसी भी इंसान के जीवन में उसके ग्रह-ग्रह-नक्षत्रों का बहुत अधिक प्रभाव पड़ता है। ग्रह-ग्रह-नक्षत्रों में यदि परिवर्तन होता है तो इंसान के जीवन में भी इस चीज का फर्क पड़ता है। शहर के ज्यतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि ग्रह-ग्रह-नक्षत्रों में परिवर्तन होने पर किसी राशि पर इसका अच्छा प्रभाव रहता है तो किसी राशि पर इसका बुरा प्रभाव भी पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि की कुछ राशियों से नजर हटने वाली है। इन राशियों को शुभ फल प्राप्त होने वाला है। पंडित जी से जानिए कि किन राशि के लिए ये समय अच्छा रहने वाला है….

pandit ji

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए ये समय काफी अच्छा रहने वाला है। जो व्यक्ति नौकरी पेशा वाले हैं उनको आकस्मिक धन लाभ प्राप्त होने के योग बन रहे हैं आपके द्वारा की गई कोशिशों का फल आपको बहुत ही शीघ्र मिलने वाला है। साथ ही संतान को भी कही से धन लाभ होने के योग दिख रहे है। इन दिनों आपका मन प्रसन्न होगा वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी।

धनु राशि

धनु राशि वाले वाले व्यक्तियों के लिए आने वाला समय बहुत ही अच्छा रहेगा। कई चिंताए इन दिनों दूर हो जाएंगी। सभी कार्य समय पर पूरे करेंगे आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं रोमांस के लिए आने वाला समय बहुत ही अच्छा है आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मनोरंजन के साधन भी मिल सकते है।

pandit ji

वृषभ राशि

शनि की सीधी चाल में आपके लिए सलाह है आप कोई टेढ़ी चाल चलने से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य और सुखद रहेगी लेकिन उतावलेपन से बचना होगा। कुछ लोग नौकरी और व्यवसाय में परिवर्तन का विचार कर सकते हैं लेकिन अभी धैर्य बनाए रखना ही उचित होगा। संतान की शिक्षा और उनके करियर को लेकर कुछ चिंतित रह सकते हैं।

तुला राशि

आपकी राशि के लिए शनि की सीधी चाल बहुत फायदेमंद है। इस समय आपको आर्थिक लाभ पहुंचाएंगे। कुछ अच्छे अवसर सामने आएंगे जिनसे लाभ मिलेगा। आय के साधन बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। नौकरी परिवर्तन के प्रयास सफल होंगे।

मीन राशि

आपको मिलेजुले परिणाम प्राप्त होंगे। लेकिन इस समय आपको आर्थिक मामलों में संभलकर रहना होगा क्योंकि इस समय व्यापार में नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में लोगों से विवाद हो सकता है। जो लोग नौकरी में प्रमोशन के लिए प्रयासरत हैं उन्हें खुशी मिल सकती है। कुछ शुभ समाचार मिलने की भी उम्मीद कर सकते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो