scriptसाप्ताहिक राशिफल : (18 से 24 फरवरी 2018)  – जानिए इस सप्ताह क्या लिखा है आप के भाग्य में | Weekly rashifal : 18 to 24 February 2018 | Patrika News

साप्ताहिक राशिफल : (18 से 24 फरवरी 2018)  – जानिए इस सप्ताह क्या लिखा है आप के भाग्य में

locationजयपुरPublished: Feb 18, 2018 12:13:29 am

जानिए इस सप्ताह ग्रहों की विशेष दशा का आपकी राशि पर होगा क्या असर और कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

Weekly rashifal

मेष (चू, च, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में आरंभ यह सप्ताह पहले से तय किए गए कार्यों को संपादित करवाएगा। आर्थिक दृष्टिकोण से किए गए प्रयास में सफलता की प्राप्ति का योग है। व्यापारियों के लिए रुके लाभ का संयोग इस सप्ताह मिलेगा। नौकरीपेशा में परिश्रम का लाभ दिखाई देगा। महिला तथा छात्रवर्ग को किए गए प्रयासों में सफलता।

शुभ रंग : हल्का सफेद, लाल
शुभ अंक : 2, 3
दिशा : आग्नेय, मध्यदक्षिण
अनुकूल सलाह : समस्याओं का निवारण करने से पहले ध्यान देंं।

 

वृष (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो)
कार्य क्षेत्र में वृद्धि होगी। शुभ कार्य संपादित होंगे। लाभ के प्रयासों में सफलता मिलेगी। मित्रों के माध्यम से बिगड़े संबंधों की मध्यस्थता बनेगी। व्यापारियों के लिए पारंपरिक क्षेत्र में विशेष लाभ का योग। नौकरीपेशा में पदोन्नति के साथ वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। महिला तथा छात्रवर्ग को मैनेजमेंट से संबंधित डिजिटलाइजेशन में लाभ।

शुभ रंग : गहरा नीला, चमकीला सफेद
शुभ अंक : 3, 8
दिशा : पश्चिम, उत्तर
अनुकूल सलाह : सफलता के लिए रिस्क फैक्टर पर ध्यान देंं।

 

मिथुन (का, की, कू , घ, ड, छ, के, को, हा)
बाहरी यात्रा होगी। पुराने मित्र से मुलाकात व्यावसायिक परिवेश में सफलता देगी। व्यापारियों के लिए वैदेशिक क्षेत्र में शेयर मार्केट का लाभ। नौकरीपेशा में हुनरमंद लोगों के लिए नए अवसर। महिला तथा छात्रवर्ग को मैनेजमेंट से संबंधित सभी स्किल्स में राष्ट्रीय या अन्तरराष्ट्रीय तथा निजी क्षेत्रों में कार्य के अवसर।

शुभ रंग : मरून, पीला
शुभ अंक : 8, 9
दिशा : नैऋत्य, पश्चिम
अनुकूल सलाह : कार्य से संबंधित निर्णयों में गोपनीयता रखें।

 

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कुछ कार्य के हो जाने से राहत का अनुभव करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से व्यावसायिक लाभ मिल सकता है। व्यापारियों के लिए रसायन से संबंधित ऐलोपैथिक सेक्टर लाभ देगा। नौकरीपेशा में कार्य का प्रतिसाद मिलने से प्रसन्नता होगी। महिला तथा छात्रवर्ग को सामुद्रिक परियोजनाओं में अवसर मिलेंगे।

शुभ रंग : जामुनिया, गहरा हरा
शुभ अंक : ३, 5
दिशा : मध्यउत्तर, ईशान
अनुकूल सलाह : अनुकूल सफलता के लिए परिश्रम को अपडेट करें।

 

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सप्ताह में व्यस्तता बनी रहेगी। आर्थिक व्यय होगा। प्रसन्नता के साथ शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पदवृद्धि होगी। संपत्ति में वृद्धि के योग। व्यापारियों के लिए धातु बाजार का लाभ किन्तु बाजार की स्थिति का असर रहेगा। नौकरीपेशा में विशेष परिश्रम। महिला तथा छात्रवर्ग को संबंधित इकाइयों में सेवा अवसर मिल सकता है।

शुभ रंग : केसरिया, हल्दी पीला
शुभ अंक : 1, 4
दिशा : मध्यपूर्व, आग्नेय
अनुकूल सलाह : मित्रों के साथ भागीदारिता करने पर ध्यान देंं।

 

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
महत्त्वपूर्ण व्यक्तियों से मुलाकात होगी। विशेष कार्य के होने से आर्थिक बोझ कम होगा। ऋण मुक्ति का समय है। इस सप्ताह उधारी समाप्त करें। व्यापारियों के लिए नुकसान को भरने वाला समय है। नौकरीपेशा में बौद्धिकता का लाभ मिलेगा। महिला तथा छात्रवर्ग को कामर्शियल मैनेजमेंट में पैसफिक अवसर मिल सकते हैं।

शुभ रंग : सुनहरा, हल्का गुलाबी
शुभ अंक : ६, 9
दिशा : मध्य उत्तर, पूर्व
अनुकूल सलाह : योजनाओं का लाभ लेने के लिए रणनीति बनाएं।

 

तुला (रा, री, रू, रे, री, ता, ती, तू, ते)
विकास के लिए नए विचारों का स्वागत करेंगे। अच्छे लोगों के बीच बैठने के अवसर मिलेंगे। आर्थिक तथा व्यापारिक दोनों ही तरीके से सप्ताह श्रेष्ठ हैं। व्यापारियों के लिए पत्थर, खदान से जुड़े व्यवसाय में उछाल की संभावना। नौकरीपेशा में कार्यकारी सहयोग से प्रसन्नता। महिला तथा छात्रवर्ग को प्रयास करने पर सफलता मिलेगी।

शुभ रंग : नींबू पीला, फिरोजी
शुभ अंक : 4, 8
दिशा : पूर्व, दक्षिण
अनुकूल सलाह : व्यावसायिक नीतियों का अनुसरण करने से लाभ मिलेगा।

 

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू )

भूमि तथा संपत्ति का कार्य हल होगा। व्यावसायिक उन्नति से समस्याओं का समाधान होगा। व्यापारियों के लिए वंशानुगत व्यापार में संशोधन करना होगा। नौकरीपेशा में प्रशासनिक पद पर उच्च अधिकारी का सहयोग मिल सकता है। महिला तथा छात्रवर्ग को राज्य स्तरीय परीक्षाओं में सफलता मिलेगी।

शुभ रंग : गाजरी लाल, भूरा
शुभ अंक : 6, 7
दिशा : मध्य दक्षिण, पश्चिम
अनुकूल सलाह : समय का सदुपयोग करते हुए लाभ लें।

 

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
स्थिति में परिवर्तन होगा। नए सिरे से योजनाओं का निर्माण करेंगे। वैचारिक संतुलन की खोज में रहेंगे। आत्मविश्वासी होकर दृढ़ता से अपने क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। व्यापारियों के लिए घरेलू व्यापार में उछाल की संभावना। नौकरीपेशा में पदोन्नति से प्रसन्नता। महिला तथा छात्रवर्ग को अकादमिक स्तर पर शैक्षणिक पद पर अवसर।

शुभ रंग : समुद्री हरा, गहरा काला
शुभ अंक : 2, 5
दिशा : ईशान, मध्यपूर्व
अनुकूल सलाह : व्यावसायिक निवेश का सहयोग लिया जा सकता है।

 

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
कार्यक्षेत्र के विस्तार के लिए सहयोगियों के साथ योजनाएं बनाएंगे। सिचांई से जुड़े क्षेत्रों में प्रयास किया जा सकता है। व्यापारियों के लिए लौह उद्योग की कुटीर इकाई अच्छा खासा लाभ दे सकती है। नौकरीपेशा में सहयोग से अनुकूलता प्राप्त होगी। महिला तथा छात्रवर्ग को टेक्नोलॉजी से जुड़े क्षेत्र में अवसर मिलेंगे।

शुभ रंग : गहरा पीला, बैंगनी
शुभ अंक : 1, 7
दिशा : नैऋत्य, मध्यपश्चिम
अनुकूल सलाह : नीतियों की समीक्षा कर उद्देश्य सफल बनाएं।

 

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
विदेश यात्रा के अवसर। कार्य अथवा व्यवसाय से जुड़े विषय में बाहरी सहयोग मिलेगा। श्रमिक वर्ग सहयोग करेगा। व्यापारियों के लिए संबंधित व्यापार में उधारी का पैसा प्राप्त होने का योग है। नौकरीपेशा में प्रगति के अवसर। महिला तथा छात्रवर्ग को नए सिरे से लक्ष्य तय करते हुए प्रतिस्पर्धा का लाभ लेना होगा।

शुभ रंग : हल्का गुलाबी, चटख लाल
शुभ अंक : 2, 5
दिशा : मध्यउत्तर, ईशान
अनुकूल सलाह : व्यावसायिक समस्याओं का बैठकर निर्णय करें।

 

मीन (दी, दु, थ, ञ, दे, दो, चा, ची)
स्थितियां पक्ष में होंगी। मानसिक बोझ उतरेगा। कार्य तथा पारिवारिक क्षेत्र सहयोग करेगा। किसी नई योजना पर कार्य की शुरुआत की जा सकती है। व्यापारियों के लिए वनस्पति के क्षेत्र से संबंधित फ्लोरीकल्चर का लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा में वरिष्ठों के सहयोग से पदोन्नति। महिला तथा छात्रवर्ग को अवसर मिलेंगे।

शुभ रंग : तरबूजी लाल, समुद्री हरा
शुभ अंक : 4, 8 दिशा : मध्यदक्षिण, नैऋत्य
अनुकूल सलाह : परिस्थितियों को पक्ष में करने का प्रयास करें।

ट्रेंडिंग वीडियो