scriptWeekly Horoscope (28 April-4 May): नए सप्ताह में मेष, वृष समेत 4 राशि के लोगों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल | Weekly Horoscope 28 April to 4 May 2024 aries to virgo In new week 4 zodiac including Aries, Taurus will get support of luck read saptahik rashifal | Patrika News
राशिफल

Weekly Horoscope (28 April-4 May): नए सप्ताह में मेष, वृष समेत 4 राशि के लोगों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 28 April to 4 May 2024: रविवार से शुरू हो रहा नया सप्ताह कई राशि के लोगों के लिए बेहद शुभ है। साप्ताहिक राशिफल का संकेत है इस हफ्ते 4 राशि के लोगों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। इससे उनको करियर में तरक्की मिलेगी तो आर्थिक जीवन भी सुखद होगा। साप्ताहिक राशिफल मेष से कन्या (Saptahik Rashifal Mesh to kanya) 28 अप्रैल से 4 मई 2024 में पढ़ें कौन हैं वो लकी राशियां।

Apr 25, 2024 / 10:34 pm

Pravin Pandey

Weekly Horoscope 28 April to 4 May 2024 aries to virgo

साप्ताहिक राशिफल 28 अप्रैल से 4 मई 2024

मेष साप्ताहिक राशिफल (saptahik rashifal mesh)

करियर और आर्थिक जीवनः मेष राशि वालों के लिए 28 अप्रैल से 4 मई का पूरा सप्ताह शुभ समाचार वाला रहेगा। पिछले सप्ताह की गई मेहनत इस सप्ताह रंग लाएगी। यदि आप कारोबारी हैं तो इस हफ्ते बिना वजह धन खर्च करने से बचना चाहिए। सप्ताह की शुरुआत में विद्यार्थियों को मनचाहे शिक्षण संस्थान में प्रवेश मिल सकता है। इस हफ्ते आपका व्यवसाय काफी अच्छा चलेगा। बुधवार, गुरुवार और शनिवार का दिन सुखद रहेगा। हालांकि सप्ताह की शुरुआत में मेष राशि वालों को थोड़ा धैर्य रखना होगा। इस हफ्ते आपको काम के विस्तार के लिए दूसरों से मदद लेनी पड़ सकती है। लेकिन उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। अनमने ढंग से कोई काम न करें। इस समय जोखिम भरे निवेश करते समय थोड़ी सावधानी रखें। क्योंकि सरकारी मामलों में समस्या आने की आशंका है।

पारिवारिक जीवनः मेष साप्ताहिक राशिफल के अनुसार परिवार में किसी सदस्य के साथ मतभेद है तो उसे दूर करने के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा है। परिवार में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है। वैवाहिक जीवन काफी सुखद रहेगा। सप्ताह के आखिर में परिवार से जुड़ी कोई परेशानी दूर हो सकती है। बच्चों के भविष्य को लेकर माता-पिता चिंतित हो सकते हैं। रविवार और मंगलवार थोड़े कमजोर दिन हो सकते हैं।
सेहतः इस सप्ताह मेष राशि वालों को नेत्र पीड़ा हो सकती है। सुबह-शाम ऊं नमः शिवाय मंत्र का जाप फायदेमंद होगा।
aries weekly horoscope 2024

वृषभ साप्ताहिक राशिफल (saptahik rashifal vrishabh rashi)

करियर और आर्थिक जीवनः वृषभ साप्ताहिक राशिफल के अनुसार रविवार से शनिवार यानी 28 अप्रैल से 4 मई के सप्ताह में आपकी लोकप्रियता और व्यवहारिक स्वभाव के कारण व्यवसाय में लाभ होगा। इस सप्ताह आप ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। इस समय धन आगमन के नये स्रोत बनेंगे। इस हफ्ते सभी कार्य सरलता और सुगमता से पूरे हो जाएंगे। उधार दिया हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। सप्ताहान्त में आपकी पदोन्नति और आय वृद्धि की संभावना बन रही है। व्यावसायिक गतिविधियां थोड़ी धीमी रहेगी।

पारिवारिक जीवनः वृषभ साप्ताहिक राशिफल के अनुसार आपको कुछ उपहार भी मिल सकते हैं। इस समय बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। हालांकि सप्ताह की शुरुआत कुछ खास नहीं रहेगी। मन में अनावश्यक चिंता का भाव रहेगा। शंकालु प्रवृत्ति के कारण जीवनसाथी आपसे नाखुश हो सकते हैं। अति आदर्शवादिता से आपको बचना चाहिए। वृषभ राशि वालों के लिए प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह शुभ नहीं है। अपनी व्यक्तिगत बातों को संभल कर लोगों से शेयर करें। सोमवार और मंगलवार शुभ नहीं रहेगा। गरीबों को भोजन दान करें।
सेहतः वायु विकार के कारण टांगों में दर्द हो सकता है। थकान और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। शनिदेव के मंत्रों का जाप करें।
taurus weekly horoscope 28 april to 4 may 2024


मिथुन साप्ताहिक राशिफल (saptahik rashifal mithun rashi)

करियर और आर्थिक जीवनः मिथुन साप्ताहिक राशिफल के अनुसार रविवार से शनिवार के सप्ताह में यानी 28 अप्रैल से 4 मई के हफ्ते में मिथुन राशि वालों का कार्यक्षेत्र में दबदबा रहेगा। यदि आप किसी विदेशी संस्था से जुड़कर काम करना चाहते हैं तो सफलता मिल सकती है। उच्च अधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। हालांकि कार्यस्थल पर सहकर्मियों से टकराव बढ़ सकता है। रविवार और सोमवार आपके लिए शुभ रहेंगे।

पारिवारिक जीवनः इस सप्ताह की शुरुआत में घर में पूजा-पाठ के आयोजन हो सकते हैं। मिथुन राशि के युवाओं का इस सप्ताह विवाह तय हो सकता है। दांपत्य जीवन रोमांटिक रहेगा। शुभचिंतकों से अच्छी सलाह मिलेगी। सार्वजनिक सामग्री का उपयोग सावधानी पूर्वक करें। परिवार के कुछ लोग आपके ऊपर अपने विचारों को लादने का प्रयास करेंगे। लेकिन आपको किसी के प्रभाव में नहीं आना चाहिए। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। मंगलवार और बुधवार का दिन थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है।
सेहत: मौसम में बदलाव के कारण बुखार हो सकता है। मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है। गाय को हरी घास खिलाने से लाभ होगा।
gemini weekly horscope 28 april to 4 may 2024
ये भी पढ़ेंः monthly horoscope पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


कर्क साप्ताहिक राशिफल (saptahik rashifal kark rashi)

करियर और आर्थिक जीवनः कर्क साप्ताहिक राशिफल के अनुसार 28 अप्रैल से 4 मई के सप्ताह में कर्क राशि वालों को परिस्थितियों का सही तरह से आकलन करने से आपको लाभ होगा। अधिकारियों से नजदीकी संबंधों का आपको लाभ मिल सकता है। सरकारी कार्यों में आपको बहुत अच्छा लाभ मिलेगा। समय का भरपूर सदुपयोग करेंगे। अपनी कार्य क्षमता का अच्छा उपयोग करेंगे। यह सप्ताह आपको सुख देगा और आपकी प्रतिभा निखरेगी। जीवनसाथी आपके करियर, व्यापार और परिवार के मामलों में आपकी काफी मदद करेगा। छात्रों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। झूठी कल्पनाओं से आपको दूर रहना चाहिए। व्यवसाय में अपने सहयोगियों का ध्यान रखें।

पारिवारिक जीवनः इस हफ्ते कर्क राशि वालों की भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। इस समय आपकी छवि समाज में बहुत ही अच्छी रहने वाली है। कर्क राशि वालों की दूसरों पर अत्यधिक निर्भरता उनको नुकसान पहुंचाएगी। इस समय कर्क राशि वालों को अपने भावनाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए। कठोर शब्दों का प्रयोग न करें। आपके स्वार्थी व्यवहार के कारण आपके अच्छे संबंध भी खराब हो सकते हैं। सप्ताह के अंतिम दिन विशेष रूप से शुक्रवार और शनिवार का दिन थोड़ा नुकसानदायक रहेगा।
सेहतः शुक्रवार को दिनचर्या की अनियमितता के कारण थकान और आलस्य का अनुभव करेंगे। प्रतिदिन घी का दीपक जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें।
cancer weekly horscope 28 april to 4 may 2024


सिंह साप्ताहिक राशिफल (saptahik rashifal singh rashi)

करियर और आर्थिक जीवनः सिंह साप्ताहिक राशिफल 28 अप्रैल से 4 मई के अनुसार इस सप्ताह सिंह राशि वाले नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने में आसानी होगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। धन के निवेश को लेकर इस हफ्ते नई योजना बना सकते हैं। प्रभावशाली व्यक्तियों से सिंह राशि वालों को मार्गदर्शन मिलेगा। बुधवार से लेकर शनिवार तक का समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अपनी बातों से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। इस हफ्ते विदेश से आपको जॉब के नए अवसर मिल सकते हैं। सहकर्मियों और परिजनों से व्यवहार अच्छा रखें। आज आपको पुराना कर्जा लौटाना पड़ सकता है। बॉस की नजरों में अपनी छवि अच्छी रखें। लोग आपके सद्गुणों के बजाय कमजोरियों को ज्यादा सामने लाएंगे।

पारिवारिक जीवनः इस हफ्ते माता-पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। प्रेम संबंधों के दृष्टिकोण से समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। मनोरंजन आदि में आप रूचि लेंगे। परिवार में अशांति का माहौल हो सकता है। यौन संबंधों को लेकर थोड़ी उदासी रहेगी। स्वजनों से मतभेद हो सकते हैं। ससुराल पक्ष की आपको चिंता रहेगी। रविवार और मंगलवार का दिन शुभ नहीं है।
सेहतः मांसपेशियों में ऐंठन की शिकायत हो सकती है। गणेश जी को प्रतिदिन दूर्वा अर्पित करके ही घर से काम के लिए निकलें।
leo weekly horscope 28 april to 4 may 2024

कन्या साप्ताहिक राशिफल (saptahik rashifal kanya rashi)

करियर और आर्थिक जीवनः कन्या साप्ताहिक राशिफल के अनुसार नए सप्ताह 28 अप्रैल से 4 मई के अनुसार इस सप्ताह कन्या राशि के नौकरीपेशा लोगों का स्थानांतरण हो सकता है। अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें, जो लोग व्यापार कर रहे हैं उन्हें काम में मन लगाना चाहिए। संतान की उन्नति से गर्व की अनुभूति होगी। व्यवसाय में हिसाब-किताब को पारदर्शी रखें। किसी अनुभवी व्यक्ति से आपको बहुत बड़ा लाभ मिल सकता है। शुक्रवार और शनिवार को बेहतरीन लाभ मिलेगा। धन को लेकर वाद विवाद हो सकता है।

पारिवारिक जीवनः मित्रों के साथ पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। घर का नवीनीकरण करा सकते हैं। हालांकि सप्ताह की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रहेगी। घर का कोई सामान चोरी हो सकता है। घर में दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैं लेकिन ध्यान रखें कि आपके परिजनों को असुविधा न हो। विवाह सुख में कमी आ सकती है। गूढ विषयों में आप रुचि ले सकते हैं। किसी के सामने खुलकर उसका विरोध न करें।
सेहतः लीवर में कुछ परेशानी हो सकती है। आपको आराम अवश्य करना चाहिए। शरीर में पानी की मात्रा कम न होने दें। श्रीविष्णु जी को पीली मिठाई और तुलसीदल का भोग लगाएं।
virgo weekly horscope 28 april to 4 may 2024

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / Weekly Horoscope (28 April-4 May): नए सप्ताह में मेष, वृष समेत 4 राशि के लोगों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो