scriptमेष राशि वालो को होगा पार्टनर से झगड़ा, तुला राशि वालो का होगा नौकरी में परिर्वतन, जानें अपना राशिफल | Learn your horoscope | Patrika News

मेष राशि वालो को होगा पार्टनर से झगड़ा, तुला राशि वालो का होगा नौकरी में परिर्वतन, जानें अपना राशिफल

locationजयपुरPublished: Feb 18, 2018 05:28:57 pm

मिथुन- कार्य की अधिकता रहेगी। आज सारे जरूरी काम पूरे होंगे। कार्यस्थल पर अनुकूल माहौल मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। कर्ज संबंधित मामले हल होंगे।

learn-your-horoscope
मेष

विदेश में शिक्षा लेना चाहते हैं। व्यवसाय में साझेदार से मन मुटाव होगा। किसी पर भी आप बहुत जल्दी विश्वास कर लेते है। भावुकता में आप अपने मन की बात किसी को न कहें।
वृषभ
प्रोफेशन बदलने का मन होगा। मनचाही सफलता न मिलने से तनाव में रहेंगे। मित्रों से मतभेद संभव है। पढ़ाई में ध्यान कम लगेगा। समय रहते अपनी संगत बदले नहीं तो बहुत बड़ी कीमत चुकानी होगी।
मिथुन
कार्य की अधिकता रहेगी। आज सारे जरूरी काम पूरे होंगे। कार्यस्थल पर अनुकूल माहौल मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। कर्ज संबंधित मामले हल होंगे। नए लोगों से मुलाकात होगी।
कर्क

मानसिक शांति का आभास होगा। विवाह में आ रही रुकावट दूर होगी। धर्म में रूचि बढ़ेगी। पारिवारिक रीति-रिवाजों को नजरअंदाज न करें। यह जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। खर्च बढ़ेगा।
सिंह
ऋण चुकाने में सहयोग प्राप्त होगा। किसी बड़े व्यावसायिक लाभ का अंदेशा है। नौकर के चलते अपने अधिकारियों से विवाद होगा। आंख संबंधित तकलीफ हो सकती है। सावधानी पूर्ण कार्य करे।
कन्या

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यावसायिक यात्रा होगी। नए व्यावसायिक अनुबंध लाभकारी होंगे। सभी के लिए सुलभ रहे और नम्र भी।
तुला
कार्यस्थल पर तनावपूर्ण माहौल रहेगा। आर्थिक मामले यथावत रहेंगे। बुरे कामों का बुरा नतीजा। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। संतान की वजह से शर्मिंदा होना पड़ सकता है।
वृश्चिक

अपने फिजूल खर्च को रोकें। रुके कार्य पूर्ण होंगे। धन लाभ के योग ? है। नौकरी में विघ्न आ सकता है। नए कारोबार में संभलकर और सतर्कत से काम करें। पारिवारिक विवाद संभव।
धनु
जीवन साथी की चिंता रहेगी। भाग्योदय के योग बन रहे है। जो भी करे पूरी मेहनत और विश्वास से करे सफलता मिलेगी। साहित्यकार लेखक और मंच से जुड़े लोग ख्याती प्राप्त करेंगे।
मकर

रुक-रुक कर हो रहे कार्य से परेशान रहेंगे। पारिवारिक माहौल अनुकूल नहीं होने से तनाव बढ़ सकता है। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से परेशान होंगे।
कुम्भ
कार्यों में सफलता मिलेगी। धार्मिक यात्रा हो सकती है। व्यापार में नए सौदे लाभप्रद रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिलेगी। करियर में बेहतर प्रस्ताव मिलने की उम्मीद है।
मीन

कारोबार में नई तकनीकी पर खर्च बढ़ेगा। आप के सामने बहुत सारे व्यवसायिक अवसर है निर्णय आप को लेना है। कान संबंधित रोग उभर सकता है। कोयला तेल और खनिज व्यवसाय मुनाफे में रहेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो