scriptRasihfal – आज के दिन इन राशियों के बन जाएंगे सब बिगड़े काम, पूरी होगी हर मनोकामना | Daily horoscope aaj ka rashifal in hindi Todays horoscope | Patrika News

Rasihfal – आज के दिन इन राशियों के बन जाएंगे सब बिगड़े काम, पूरी होगी हर मनोकामना

Published: Aug 10, 2017 08:58:00 am

पूर्वाभाद्रपद ‘उग्र व अधोमुख’ संज्ञक नक्षत्र संपूर्ण दिवारात्रि है

aaj-ka-rashifal-kundali

aaj-ka-rashifal-kundali

पूर्वाभाद्रपद ‘उग्र व अधोमुख’ संज्ञक नक्षत्र संपूर्ण दिवारात्रि है। अतिगंड नामक नैसर्गिक शुभ योग सायं ४.५७ तक, तदन्तर सुकर्मा नामक नैसर्गिक शुभ योग हैं।

मेष
कॅरियर के प्रति महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार के साथ लंबी यात्रा के योग हैं। अच्छे कार्य की शुरुआत बड़ों के आशीर्वाद से हो।
वृषभ
सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप क्यों दूसरे के मामलों में पड़ते हैं, नुकसान आपका ही होगा। बिना मांगे अपनी राय न दें।

मिथुन
धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी। समय रहते अपने कार्यों को पूर्ण करें। आपके आलसी रवैये से नुकसान हो सकता है। कारोबार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।
कर्क
मनचाहा जीवनसाथी मिलने से प्रसन्न होंगे। आपके व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे। कार्यस्थल पर पूजा पाठ में शामिल होंगे। भाई बहनों से स्नेह मिलेगा।

सिंह
पूंजी निवेश से अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। नए वस्त्रों की प्राप्ति आज हो सकती है। वाहन पर धन खर्च होगा। जरूरतमंद की मदद करें, रुके कार्य बन जाएंगे।
कन्या
कारोबार में नई तकनीक से लाभ होगा। कार्य की अधिकता से तनाव रहेगा। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की अनियमिता से परेशान रहेंगे। मन की बात कहने का समय नहीं है।

तुला
वित्तीय मामलों में दूसरों पर भरोसा न करें। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। किसी भी नए कार्य को करने के पूर्व रणनीति तैयार करें। नौकरी में तरक्की के आसार हैं।
वृश्चिक
व्यस्त जिंदगी में कुछ समय अपनों को भी दें। आप मन के साफ हंै, पर किसी को समझाने के लिए नर्मी से पेश आएं। शिक्षा स्थल पर विवाद की स्थिति को टालें।

धनु
वही होता है, जो भगवान को मंजूर होता है। व्यर्थ की चिंता छोड़ दें और अपने सपने पूरे करने में लग जाएं। आकस्मिक धन प्राप्त आज हो सकता है। कला से लोगों को प्रभावित करेंगे।
मकर
लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज सुलझ सकते हैं। संतान सुख संभव। विदेश जाने के योग हैं। जीवनसाथी के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे।

कुम्भ
अपना व्यवहार और आचरण बदलें। सब आपके हो जाएंगे। अपने माता-पिता से ऐसा व्यवहार ठीक नहीं है। जैसा व्यवहार आप करेंगे, वैसा आपके साथ भी हो सकता है।
मीन
परिवार के खिलाफ जा सकते हैं। जल्दबाजी में कुछ फैसले लेन पड़ेंगे। संचित धन का उपयोग सतर्कता पूर्वक करें। नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। पैर में चोट लग सकती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो