scriptकर्क से सिंह में गुरू का प्रवेश 14 को, जानिए किसके लिए है शुभ, अशुभ | astro: Guru will enter in Leo on 14 July, know which zodiac sign will get most benefit | Patrika News

कर्क से सिंह में गुरू का प्रवेश 14 को, जानिए किसके लिए है शुभ, अशुभ

Published: Jul 14, 2015 02:16:00 pm

चंद्रमा की उच्च राशि कर्क से सूर्य की राशि सिंह में गुरू का प्रवेश 14 जुलाई को होगा, 13 साल बाद बन रहा है योग, मंगल कार्य होंगे वर्जित

Girl Weekly horoscope prediction

Girl Weekly horoscope prediction

चंद्रमा की उच्च राशि कर्क से सूर्य की राशि सिंह में गुरू का प्रवेश 14 जुलाई को होगा। मंगलवार को मृगशिरा नक्षत्र ध्रुव योग एवं मिथुन के चंद्रमा में गुरू अपनी उच्च राशि से सिंह राशि में सुबह 6 बजकर 26 मिनट पर प्रवेश करेंगे। गुरू के सिंह राशि में परिवर्तन होने से मंगल कार्य वर्जित हो जाएंगे

ज्योतिषी पं. रामचंद्र वैदिक ने बताया, गुरू सिंह राशि में 13 साल बाद आ रहा है। 19 जून 2014 को गुरू ने कर्क राशि में प्रवेश किया था। अब 14 जुलाई को सिंह राशि में प्रवेश के बाद 11 अगस्त 2016 को कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। उज्जैन के पंचांग के अनुसार, 13 माह मंगलकार्य प्रतिबंधित है, जबकि अन्य पंचांगों के अनुसार सिंह के नवमांश में आने पर ही मंगल कार्य वर्जित है। गुरू के सिंह राशि में आने से महंगाई बढेगी, धर्म व अध्यात्म की गतिविधियां तेज होगी, राजनीति में स्थिरता के साथ बारिश के सामान्य योग हैं। शनि-मंगल का षडाष्टक योग अच्छे संकेत नहीं दे रहा है।

राशियों पर प्रभाव
मेष – सुख, वृषभ – धन हानि, मिथुन – शारीरिक कष्ट, कर्क – धन लाभ, सिंह – भय, कन्या – व्याधि, तुला – प्रगति, वृश्चिक – धन हानि, धनु – धन लाभ, मकर – धन नाश, कुंभ – सम्मान, मीन – रोग ग्रस्त



loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो