scriptराशिफल 17 जुलाई : सिंह राशि के जातकों को शुभ समाचार मिलने के योग, इनका हाल रहेगा बेहाल | aaj ka rashifal : today rashifal 17th july 2019 | Patrika News

राशिफल 17 जुलाई : सिंह राशि के जातकों को शुभ समाचार मिलने के योग, इनका हाल रहेगा बेहाल

locationभोपालPublished: Jul 16, 2019 05:03:13 pm

Submitted by:

Devendra Kashyap

Aaj Ka Rashifal : सिंह राशि के जातकों को शुभ समाचार मिलने के योग, इनका हाल रहेगा बेहाल

Aaj Ka Rashifal

राशिफल 17 जुलाई : सिंह राशि के जातकों को शुभ समाचार मिलने के योग, इनका हाल रहेगा बेहाल

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशिफल / aries horoscope Today : अपने स्वभाव में नरमी लाएं। माता-पिता के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। संपत्ति के कार्य देरी से पूरे होंगे। निवेश-नौकरी आदि मनोनुकूल लाभ देंगे।
वृषभ राशिफल / Tauras Horoscope Today : विवेक से लिए गए निर्णय लाभ देंगे। विद्यार्थी वर्ग परीक्षा में सफलता प्राप्त करेगा। परिजनों के साथ समय व्यतीत होगा। वाहन सुख संभव है। धर्म में आस्था बढ़ेगी।
मिथुन राशिफल / gemini Horoscope Today : व्यवसाय में अज्ञात भय सताएगा। वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विवाद सम्भव है। पेट संबंधित रोग संभव है। समाज में हुए विवाद के झंझटों से दूर रहें। धार्मिक यात्रा होगी।
कर्क राशिफल / cancer Horoscope Today : आपके जीवन में आया बदलाव आप के लिए शुभ रहेगा। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नौकरी में किये गए प्रयास सफल होंगे। मित्रों के सहयोग से कोई बड़ा कार्य हो सकता है।
सिंह राशिफल / leo Horoscope Today : व्यवहारिक नए अनुभव होंगे। भय, तनाव तथा चिंता हावी रहेंगे। संतान के विवाह की चिंता रहेगी। शुभ समाचार मिल सकते हैं। आत्मसम्मान बढ़ेगा। कीर्ति यश में वृद्धि होगी।
कन्या राशिफल / virgo Horoscope Today : संतोषी व्यक्ति ही सबसे बड़ा धनवान होता है। आपकी संतुष्टि ही आपकी उन्नति में सहायक होगी। जैसे हैं, वेसे ही रहें। आपके कार्यो की प्रशंसा होगी। आर्थिक मामले आपके पक्ष में हल होंगे। यात्रा हो सकती है।
तुला राशिफल / libra Horoscope Today : नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। समय के साथ समझौता करने से तनाव में रहेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। आजीविका के मामले में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक राशिफल / scorpio Horoscope Today : कानूनी मामलों से निजात मिलेगी। तनाव बढ़ने से कार्यों में रुकावट आयगी। सामाजिक कीर्ति में वृद्धि के योग बन रहे हैं। धर्म-कर्म में धन लगेगा। घर परिवार में कोई शुभ समाचार प्राप्त होंगे।
धनु राशिफल / sagittarius Horoscope Today : कार्य स्थल पर पदोन्नति संभव है। राजकार्य में अटकले आ सकती है। कोई है जो आपकी उन्नति नहीं चाहता है, ऐसे लेग से सतर्क रहें। संतान की शिक्षा संबंघी चिंता रहेगी। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन से बहुत लाभ होगा।
मकर राशिफल / capricorn Horoscope Today : आपको अपनों से धोखा मिल सकता है। कर्ज संबंधी दस्तावेज अटक सकते हैं। कार्य स्थल पर कोई बड़ी घटना के आसार है, संभल कर रहें। योजनाएं अधूरी रहेगी।
कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today : मनवांछित कार्य होने के योग बन रहे हैं। दिन की शुरुआत में सुखद समाचार प्राप्त होंगे। लघु उद्योग से जुड़े जातक लाभ प्राप्त करेंगे। नोकरी पेशा लोगों के लिए समय बदलाव का है। अपनों से धोखा संभव है।
मीन राशिफल / pisces Horoscope Today : मन मर्जी काम करना बंद करें। दूसरों के भरोसे रहने से काम बिगड़ सकता है। आमदनी के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। दोस्तों के साथ यात्रा होगी। किसी विशेष व्यक्तित्व से आज मुलाकात हो सकती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो