script

Rashifal: आज शिव इन राशियों पर करेंगे अपनी कृपा, पूरे होंगे सभी मनोरथ, बाकी करें ये उपाय

locationजयपुरPublished: Aug 14, 2017 09:27:00 am

अपने कार्य विस्तार की योजना करते समय किसी अनुभवी की सलाह ले, ज्यादा लाभ होगा

Aaj Ka Rashifal In Hindi,todays horoscope in hindi,daily horoscope in hindi

aaj ka rashifal in hindi

भरणी ‘उग्र व अधोमुख’ संज्ञक नक्षत्र अंतरात्रि ३.५७ तक, इसके बाद कृतिका ‘मिश्र व अधोमुख’ संज्ञक नक्षत्र है। गंड नामक नैसर्गिक अशुभ योग प्रात: ९.२७ तक, इसके बाद वृद्धि नामक नैसर्गिक शुभ योग है।

मेष
दिन की शुरुआत में रुक रुक कर कार्य होंगे। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। नेत्र पीड़ा हो सकती है। भय व चिंता का माहौल रहेगा।
वृषभ
जल्दबाजी में हानि-दुर्घटना से बचें। सावधानी रखें। व्यवसाय में आप के विरोधी परास्त होंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी।

मिथुन
नए लोगों से सम्पर्क लाभदायक रहेगा। यात्रा होगी। नेत्र पीड़ा रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। संतान की चिंता रहेगी। उन्नति होगी। लाभ होगा।
कर्क
अपने कार्य विस्तार की योजना करते समय किसी अनुभवी की सलाह ले, ज्यादा लाभ होगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी। भागदौड़ अधिक होगी।

सिंह
जमीन-जायदाद से सम्बंधित मामले निपटेंगे। तनाव, चिंता, भय व अस्वस्थता का वातावरण रहेगा। जोखिम न लें। झंझटों में न पड़ें। हानि की आशंका है।
कन्या
विवाह प्रयास सफल रहेंगे। आजीविका के नए रास्ते खुलेंगे। धनलाभ होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम न लें। धनागम होगा।

तुला
संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। समाज में आत्मसम्मान बढ़ेगा। चिंता व भय सताएंगे। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। यात्रा होगी।
वृश्चिक
पुराने निवेश से लाभ होगा। यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाद न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। संभल कर धैर्य से कार्य करना चाहिए।

धनु
आलस की अधिकता रहेगी। स्वास्थ कमजोर रहेगा। विवाद से क्लेश होगा। यात्रा कष्ट संभव है। व्यय वृद्धि होगी। कुसंगति से बचें। हानि होगी। जोखिम न लें।
मकर
निर्णय लेने में आप बहुत कमजोर है। अपने-आप पर आप को भरोसा नहीं है। रुका धन वापस आएगा। उन्नति होगी। धनलाभ होगा। अपनों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

कुम्भ
मन की बात हर किसी को बताने से बचें। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिश्रम अधिक होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मीन
किसी को नुकसान पहुचाने से बचें। आप की तरक्की में सबसे बड़ा अवरोध है। आप को तंत्र.मंत्र में रुचि रहेगी। बाहरी सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। शत्रु शांत रहेंगे। शारीरिक कष्ट हो सकता है।

ट्रेंडिंग वीडियो